विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

दीपिका सिंह ने 'गुच्ची' गाने पर दिखाए जबरदस्त मूव्स, Video ने मचाया तहलका

दीपिका सिंह (Deepika Singh ) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 'गूची' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

दीपिका सिंह ने 'गुच्ची' गाने पर दिखाए जबरदस्त मूव्स, Video ने मचाया तहलका
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'गूची' गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर बहू दीपिका सिंह (Deepika Singh ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने डांस के वीडियो फैन्स के साथ  साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में दीपिका (Deepika Singh Dance Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टीवी की 'संध्या राठी' जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दीपिका सिंह 'गुच्ची (Gucci Song)' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है.

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on

इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) मेहंदी कलर के टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं. वीडियो में दीपिका के मूव्स काफी शानदार लग रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा, "सबको वीकेंड की शुभकामनाएं." दीपिका सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

NDTV सेहत वेहत Live: AIIMS के लंग कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ सुनील कुमार के साथ NDTV की बातचीत - Lung Cancer

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Video Viral, Deepika Singh Internet, Deepika Singh Dance Dance On Gucci Song, Deepika Singh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com