Doordarshan: दूरदर्शन का पुराना दौर चाहकर भी नहीं भुलाया जा सकता. खासतौर से 90 के दशक के बच्चे उन यादों को चाह कर भी अपने जहन से नहीं निकाल सकते. जब परिवार तो परिवार आस पड़ोस वाले भी एक साथ बैठकर टीवी देखा करते थे. ये दौर महाभारत का था. जब मायथलॉजिकल ज्ञान के साथ आपसी प्रेम भी गाढ़ा हो रहा था. और इसी दौर में धरती पर एलियन अटैक भी हो रहा था. जिसे रोकने के लिए चंद बच्चों ने कमर कस ली थी. अरे चौंकिए नहीं, हम एक सीरियल की ही बात कर रहे हैं. नब्बे के दशक में विजुअल ग्राफिक्स भले ही बहुत एडवांस न हों लेकिन साइंस फिक्शन स्टोरीज खूब दिलचस्प बना करती थीं.
मुट्ठी भर बच्चों ने लिया एलियन्स से पंगा
ये सीरियल था इंद्रधनुष जो उस समय बच्चों के बीच खासा फेमस था. ये सीरियल दूरदर्शन पर आया था साल 1989 में जिसमें 13 एपिसोड्स थे. इस सीरियल में की कहानी एक Sci-Fi फेंटेसी थी. जिसमें बच्चों का एक ग्रुप रहता है. उन बच्चों के हाथ एक कंप्यूटर लगता है. लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि ये कंप्यूटर एंड्रोमेडा गैलेक्सी से संपर्क करने के लिए है. बच्चे उस कंप्यूटर को असेंबल कर देते हैं. उन बच्चों में से एक बच्चा किडनैप हो जाता है. जिसे ढूंढने के लिए एंड्रोमेडा का प्रिंस उन्हें एक टाइम मशीन देता है. ताकि वो अपने दोस्त को ढूंढ पाएं. इस टाइम मशीन की मदद से बच्चों को एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
करण जौहर का डेब्यू
बच्चों के इस ग्रुप में एक बच्चा आज के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी होते हैं. इस शो से डेब्यू करने वाले करण जौहर के साथ उनके ग्रुप में जितेंद्र राजपाल, अमीशा झवेरी और सागर आर्य भी नजर आते हैं. फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी शो में सपोर्टिंग रोल में दिखी हैं. इसके अलावा दिग्गज आर्टिस्ट गिरीश कर्नाड और विशाल सिंह और अक्षय आनंद ने भी शो में अहम भूमिका अदा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं