पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ (Umer Sherif) के निधन की खबर है. उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उमर शरीफ के निधन पर दुनियाभर में उनके फैन्स में शोक की लहर है. कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने उनके निधन पर ट्वीट किया है और श्रद्धांजलि दी है. कपिल शर्मा ने ट्वीट किया है: "अलविदा लीजेंड, आपकी आत्मा को शांति मिले." उमर शरीफ के निधन पर पाकिस्तान सहित भारत के लोग भी काफी दुख जता रहे हैं. उन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है.
Alvida legend may your soul Rest In Peace #UmerShareef pic.twitter.com/ks4vS4rdL0
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) October 2, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उमर शरीफ (Umer Sherif) की बीते साल बाईपास सर्जरी की गई थी और तभी से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी. गौरतलब है कि उमर शरीफ भारत के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में गेस्ट जज बनकर नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन के साथ नजर आए थे. उनकी कॉमिक टाइमिंग के सभी दिवाने थे.
उमर शरीफ (Umer Sherif) ने 1980 और 90 के दशक में भारत और पाकिस्तान में एक हास्य कलाकार, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और मंच कलाकार के रूप में अद्वितीय लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने पुरस्कार समारोहों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कई बार भारत का दौरा भी किया. 1989-90 में, उनके दो हास्य मंच नाटक ''बकरा किस्तों पे'' और ''बुड्ढा घर पे है'' पाकिस्तान और भारत में बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट रहे, जबकि उनकी फिल्म ''मिस्टर 420'' को पाकिस्तान की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है.
यह वीडियो भी देखें: एयरपोर्ट पर दिखे सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं