अपनी यूनिक कॉमिक स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाली टेलीविजन की चिंकी और मिंकी सोशल मीडिया पर भी बड़ी ही पॉपुलर हैं. कपिल शर्मा शो से लाइमलाइट में आईं जुड़वा बहनें सुरभि और समृद्धि को आज लोग उनके असली नाम से कम बल्कि उनके स्क्रीन नेम चिंकी और मिंकी से ज्यादा जानते हैं. अच्छी कॉमेडियन होने के साथ ही साथ दोनों जबरदस्त डांसर भी हैं. उनके डांस का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इसमें चिंकी-मिंकी बैडमिंटन कोर्ट में नजर आ रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैडमिंटन रैकेट के साथ किया डांस
बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन रैकेट हाथों में लिए सुरभि और समृद्धि ने ये वीडियो शेयर किया है. चिंकी-मिंकी का ये स्टाइल बड़ा ही हट के है. दोनों बहनें बैडमिंटन रैकेट हाथों में थामे शानदार डांस मूव्स दिखा रही हैं. दोनों ने स्पोर्ट्स वियर पहन रखे हैं और बालों में पोनीटेल बनायी हुई है, जिसमें वे स्टनिंग दिख रही हैं. उनके फैंस हमेशा की ही तरह चिंकी-मिंकी की तारीफ किए जा रहे हैं. घंटे भर में इस वीडियो पर साठ हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं जो बताते हैं बेहद कम समय में चिंकी-मिंकी ने बड़ी प्रसिद्धि पा ली है. वहीं फैंस से एक से बढ़कर एक कमेंट्स भी मिल रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए दोनों बहनों ने लिखा है, 'गोइंग विथ द ट्रेंड इन द बैडमिंटन कोर्ट'.
कम समय में मिली बड़ी कामयाबी
बता दें कि, सुरभि समृद्धि यानी कि टीवी की चिंकी-मिंकी इस समय सब टीवी के शो 'हीरो' में मुख्य भूमिका में दिख रही हैं. शो में उन्हें स्वीटी और मीठी के किरदार में देखा जा रहा है. दोनों जुड़वा बहनों ने द कपिल शर्मा शो से टीवी पर अपनी शुरुआत की थी, जहां से न ही सिर्फ उन्हें पहचान मिली बल्कि अपने खास कॉमिक स्टाइल के लिए आज वे जानी जाने लगीं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
(@surabhi.samriddhi)