द कपिल शर्मा शो की जुड़वा बहनें तो आपको याद ही होंगी. इनका असली नाम समृद्धि और सुरभि है लेकिन आप सभी इन्हें चिंकी-मिंकी नाम से तुरंत पहचान लेंगे. चिंकी-मिंकी ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर खूब फेम कमाया है लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरिटी द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनकर मिली थी. अब उन्हें हर कोई पहचानने लगा है. सुरभि और समृद्धि ने अब अपना एक सपना पूरा कर लिया है. उन्होंने अपना घर खरीद लिया है. उन्होंने अपने घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. साथ ही अपनी खुशी जाहिर की है.
घर का नाम रखा सुकून
समृद्धि और सुरभि ने अपना घर खरीद लिया है. उन्होंने अपने नए घर की पूजा करते हुए फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'सुकून' में कदम रखा सुकून से... हमारा अपना घर, ये लिखते हुए भी आंखे नम हैं हमारी, वो कहते हैं ना मेहनत का फल मीठा होता है, इतना मीठा होता है ये नहीं पता था. पहले कदम रपे ही सुकून मिल गया तो घर का नाम सुकून कैसे ना रखते. शुकराना गुरु जी. 7 जुलाई को हम इस घर में आए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैंस ने दी मुबारकबाद
एक फैन ने लिखा-आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. वहीं दूसरे ने लिखा-सुकून के लिए बधाई बेबीज और आप दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं. एक ने लिखा-हार्दिक बधाई.. सुकून भी आप लड़कियों की तरह ही खूबसूरत है. इन फोटोज में दोनों पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं. साथ ही पोस्ट में अपने घर की झलक दिखाई है. ये घर बेहद खूबसूरत लग रहा है. साथ ही खुशी से डांस भी कर रही हैं. चिंकी-मिंकी के गृह प्रवेश में उनकी फैमिली और कुछ खास लोग शामिल हुए थे. जिनके साथ भी उन्होंने फोटोज शेयर की हैं. चिंकी-मिंकी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं