विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2021

कपिल शर्मा के शो की चिंकी-मिंकी ने चिल्ड्रेंस-डे पर शेयर कीं चाइल्डहुड पिक्स, फैन्स ने कहा- So cute...

चिंकी मिंकी ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर अपनी दो तस्वीरों के कोलाज को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. चिंकी मिंकी अपनी इन दोनों तस्वीरों में बचपन के फोटो में दिए गए पोज को रीक्रिएट करती हुई देखी जा सकती हैं.

कपिल शर्मा के शो की चिंकी-मिंकी ने चिल्ड्रेंस-डे पर शेयर कीं चाइल्डहुड पिक्स, फैन्स ने कहा- So cute...
चिंकी मिंकी ने शेयर की बचपन की फोटो
नई दिल्ली:

चिंकी-मिंकी की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. चिंकी मिंकी के फैन्स उनके हर एक पोस्ट को खूब पसंद करते हैं. बता दें, चिंकी मिंकी का असली नाम सुरभि और समृद्धि है, लेकिन कपिल शर्मा के शो में आने के बाद वे इसी नाम से फेमस हो गई हैं. चिंकी मिंकी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स का भरपूर मनोरंजन करती हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जुड़वा बहनों ने अब अपने बचपन की फोटो को शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

चिंकी मिंकी ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर अपनी दो तस्वीरों के कोलाज को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. चिंकी मिंकी अपनी इन दोनों तस्वीरों में बचपन के फोटो में दिए गए पोज को रीक्रिएट करती हुई देखी जा सकती हैं. सुरभि और समृद्धि के इस पोस्ट को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि पोस्ट को अब तक 1 लाख 93 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. फैन्स से लेकर टीवी सितारे तक चिंकी-मिंकी की पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस अश्नूर कौर ने भी चिंकी मिंकी की पोस्ट पर कमेंट किया है.

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘चिंकी मिंकी आप बचपन में भी क्यूट थीं'. गौरतलब है कि सबसे पहले चिंकी मिंकी को कपिल शर्मा के शो पर देखा गया था, जहां से दोनों पॉपुलर हुई थीं. अब इन्हें पूरे देश में लोग पहचानते हैं और दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर इनके 9.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ये भी देखें: आयुष्मान और वाणी ने किया फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का प्रमोशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Surabhi Samriddhi, Twin Sisters Chinki Minki, Chinki Minki Photos, Chinki Minki Latest Photos, Chinki Minki Childhood Photos, Childrens Day 2021, Chinki Minki Instagram, Chinki Minki Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com