विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

Bigg Boss 6: इमाम सिद्दीकी ने घर में खूब मचाई थी तबाही, 'कोमोलिका' बनी थीं Winner

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग की वजह से पहला और दूसरा सीजन काफी हिट रहा. बिग बॉस के व्यूअर्स इतने बढ़ गए कि सीजन 6 में भी सलमान खान को ही होस्ट रखा गया.

Bigg Boss 6: इमाम सिद्दीकी ने घर में खूब मचाई थी तबाही, 'कोमोलिका' बनी थीं Winner
Bigg Boss 6: काफी हिट रहा था यह सीजन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग की वजह से पहला और दूसरा सीजन काफी हिट रहा. बिग बॉस के व्यूअर्स इतने बढ़ गए कि सीजन 6 में भी सलमान खान को ही होस्ट रखा गया. यह सीजन 7 अक्टूबर 2012 को शुरू हुआ और 12 जनवरी 2013 तक चला. 6वें सीजन को गुजराती टैगलाइन 'अलग छे' (कुछ अलग) के साथ एक 'पारिवारिक सीजन' के नाम से ब्रांडिंग की गई. ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले सीजन में हुए विवादों को देखते हुए व्यूअर्स को अट्रैक्ट करने के लिए इस सीजन को 'फैमिली इमेज' दिया गया. इतना ही नहीं, इस सीजन में प्राइज मनी 1 करोड़ रुपए से आधी घटाकर 50 लाख रुपए रख दी गई. 

छठे सीजन में कितने कंटेस्टेंट ने ली थी एंट्री?
इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री समेत सबसे ज्यादा 19 कंटेस्टेंट आए. अलग-अलग फील्ड से आए बिग बॉस के घर के सदस्यों के नाम नवजोत सिंह सिद्धू (पूर्व क्रिकेटर व सांसद), सना खान (एक्ट्रेस व मॉडल), व्रजेश हिरजी (एक्टर), संपत पाल देवी (गुलाबी गैंग की लीडर), उर्वशी ढोलकिया (टीवी एक्ट्रेस), आशका गोरडिया (एक्ट्रेस), दिनेश लाल यादव (भोजपुरी एक्टर), डेलनाज ईरानी (टीवी एक्ट्रेस), सपना भवनानी (हेयर स्टाइलिश), असीम त्रिवेदी (कार्टूनिस्ट), राजीव पॉल (टीवी एक्टर), सयानतानी घोष (मॉडल व टीवी एक्ट्रेस), निकेतन मधोक (मॉडल), करिश्मा कोटक (मॉडल), काशिफ कुरैशी (मार्शल आर्ट ट्रेनर), मिंक ब्रार (मॉडल व एक्ट्रेस), विशाल करवाल (टीवी एक्टर), इमाम सिद्दीकी (फैशन स्टाइलिश) व संतोष शुक्ला (एक्टर) थे.

क्या हुआ था विवाद? 
वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले फैशन स्टाइलिश इमाम सिद्दीकी ने इस सीजन में जमकर उत्पात मचाया. बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट से भिड़ना शुरू कर दिया था. यहां तक कि लोगों ने इमाम को इग्नोर करना शुरू कर दिया, लेकिन फिर भी इमाम किसी न किसी बात का बतंगड़ बनाकर मुद्दा उठा लेते और फिर लड़ाई को बड़ा बना देते थे. बिग बॉस के शो में उनकी सबसे बड़ी लड़ाई टीवी एक्टर राजीव पॉल से हुई थी, जोकि इस सीजन की सबसे बड़ी लड़ाई यादगार के रूप में देखी जाती है. तमाम कंट्रोवर्सी के वजह से वह इतना छा गए कि इमाम फिनाले वीक तक पहुंच गए.

कौन बना था विनर?
बिग बॉस सीजन 6 के विनर पिछले सीजन की तरह फेमस टीवी एक्ट्रेस ही रहीं. जहां पांचवें सीजन में टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने बाजी मारी थी तो वहीं छठवें सीजन उर्वशी ढोलकिया ने जीत हासिल की. दूसरे पोजिशन पर वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वाले इमाम सिद्दीकी रहे. जबकि तीसरे और चौथ पोजिशन पर क्रमश: सना खान और निकेतन मधोक रहें.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss Winner Season 6, Urvashi Dholakia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com