Bigg Boss Marathi 5 winner: एक तरफ जहां सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ तो वहीं रितेश देशमुख के बिग बॉस मराठी सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले देखने को मिला. जहां विनर की रेस में टॉप 3 में सूरज चव्हाण, अभिजीत सावंत और निक्की तम्बोली ने अपनी जगह बनाई. लेकिन बिग बॉस 14 की पॉपुलर कंटेस्टेंट रहीं निक्की यहां भी अपने नाम विनर की ट्रॉफी नहीं कर पाई और 2nd रनरअप बनकर फिनाले की रेस से बाहर हो गईं. जबकि विनर की ट्रॉफी सूरज चव्हाण ले गए. वहीं अभिजीत सावंत फर्स्ट रनरअप रहे.
संडे को हुए ग्रैंड फिनाले में जिगरा के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट और वेदांग रैना और फिल्म के डायरेक्टर वसन बाला सेट पर पहुंचे. जहां उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख के साथ ढेर सारी मस्ती की. इसके बाद आखिर में होस्ट ने विनर अनाउंस किया, जो कि सूरज चव्हाण थे. उन्होंने केवल ट्रॉफी ही नहीं बल्कि 14.6 लाख की रकम भी अपने नाम की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि शुरूआत से ही बिग बॉस मराठी 5 काफी चर्चा में रहा था. वहीं निक्की तम्बोली शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं. जबकि अभिजीत सावंत को भी फैंस ने काफी पसंद किया गया. लेकिन शुरूआत से ही टूटी हुई चप्पल पहनकर शो में एंट्री करने वाले कंटेंट क्रिएटर सूरज चव्हाण ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं