विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2019

अनूप जलोटा से ब्रेकअप के बाद जसलीन ने बनाए ऐब्स, शिवाशीष से फ्रेंडशिप पर कही ये बात- देखें फोटो

बिग बॉस फेम जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उनका और शिवाशीष (Shivashish) का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस फोटो में जसलीन और शिवाशीष अपने ऐब्स दिखा रहे हैं.

अनूप जलोटा से ब्रेकअप के बाद जसलीन ने बनाए ऐब्स, शिवाशीष से फ्रेंडशिप पर कही ये बात- देखें फोटो
जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और शिवाशीष ने दिखाए अपने ऐब्स
  • जसलीन मथारू और शिवाशीष ने दिखाए अपने ऐब्स
  • शिवाशीष को बताया अपना अच्छा दोस्त
  • बिग बॉस में नजर आई थीं जसलीन मथारू
नई दिल्ली:

'बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss 12)' में अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) की जोड़ी ने काफी धमाल मचाया था. हालांकि बाद में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा था. अब जसलीन मथारू और बिग बॉस के दूसरे कंटेस्टेंट शिवाशीष (Shivashish) की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में जसलीन और शिवाशीष दोनों ही अपने ऐब्स दिखाते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. जसलीन की इस तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं.

कैटरीना कैफ के बर्थडे पर वायरल हुई इस शख्स की फोटो, लोगों ने कहा- मूंछों में कैटरीना...

बिग बॉस फेम जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने वायरल हो रही इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'किसी को पसंद करने का मतलब ये नहीं है कि तुम्हें किसी लवर की जरूरत है. तुम अच्छे दोस्त भी बन सकते हो हमारी तरह...' जसलीन के इस पोस्ट पर शिवाशीष ने कमेंट करके जसलीन को कॉपी केट बता दिया.

Video: जब कृष्ण ने राधा को चुना अपना गुरु, प्रेम की पेश की अनोखी मिसाल

जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. जसलीन ने अपने सिंगिग और डांसिंग से खूब धमाल मचाया था. बिग बॉस का शो तो खत्म हो गया लेकिन शिवाशीष के साथ उनकी दोस्ती को शो में काफी पसंद किया गया था. फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस में जसलीन को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वो पहले ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasleen Matharu, Anup Jalota, Shivashish, Bigg Boss, Jasleen Matharu Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com