बिग बॉस 15 शुरू हो चुका है और शुरू होते ही यह शो खूब टीआरपी बटोर रहा है. शो में इस बार कुछ ऐसे जाने-माने कंटेस्टेंट आए हैं, जिनकी जर्नी देखने के लिए यकीनन फैन्स एक्साइटेड हैं. बिग बॉस के घर में प्रतीक सहजपाल भी हैं, जिन्हें बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था. बिग बॉस ओटीटी में तो प्रतीक खूब लड़ते झगड़ते देखे गए थे, ऐसे में अब बिग बॉस 15 के घर में भी उनका यही रूप देखने को मिल रहा है. हाल ही में प्रतीक सहजपाल की झड़प शो के कंटेस्टेंट जय भानुशाली से हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले एपिसोड में प्रतीक चाय के कप के लिए जय भानुशाली से लड़े थे, जिसके बाद जय ने उन्हें उनसे दूरी बनाए रखने को कहा था. ऐसे में अब फिर से जय और प्रतीक की जबरदस्त लड़ाई हुई है. दरअसल बिग बॉस के घर में एक टास्क हुआ, जिसमें घर के लोगों को मैप दिया गया, ताकि आने वाले दिनों में कंटेस्टेंट्स को घर में रहने में आसानी हो सके. प्रतीक इस मैप को घरवालों से छुपा देते हैं, जिसके बाद उनकी घरवालों से बहस हो जाती है. इस दौरान टास्क के लिए छिड़ी बहस हाथापाई में तब्दील हो जाती है. जय को रोकने के लिए प्रतीक धक्का मुक्की करते हैं और उनका कॉलर पकड़ लेते हैं.
.@realsehajpal aur @imjaybhanushali ke beech huyi dhakka mukki! Kya ab #BiggBoss lenge inke khilaaf koyi sakht action?????@BeingSalmanKhan #BB15 pic.twitter.com/4BHTZQTiLz
— ColorsTV (@ColorsTV) October 5, 2021
प्रतीक की इस बात पर जय भानुशाली को गुस्सा आ जाता है और वे बिग बॉस से शिकायत करते हैं कि प्रतीक ने उनका कॉलर पकड़ने की हिम्मत कैसे की. इतना ही नहीं, वे प्रतीक को बाहरी दुनिया में मिलने की धमकी देते हुए भी दिखाई देते हैं. दोनों इस दौरान एक दूसरे को गाली देते हुए भी नजर आते हैं. सब लोग मिलकर दोनों को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रतीक गुस्से में घर का दरवाजा तोड़ देते हैं.अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की ये दुश्मनी किस हद तक जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं