विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2021

Bigg Boss 14 में Sidharth Shukla ने फिर मारी एंट्री, राहुल वैद्य को दिया करारा जवाब- देखें Video

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इस वीकेंड काफी ड्रामा देखने को मिलेगा. शो में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) एंट्री लेंगे.

Bigg Boss 14 में Sidharth Shukla ने फिर मारी एंट्री, राहुल वैद्य को दिया करारा जवाब- देखें Video
Bigg Boss 14 में एक बार फिर से एंट्री लेंगे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)
  • बिग बॉस 14 का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज
  • सिद्धार्थ शुक्ला लेंगे बिग बॉस हाउस में एंट्री
  • राहुल वैद्य को देंगे करारा जवाब
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इस वीकेंड काफी ड्रामा देखने को मिलेगा. दरअसल, इस 'वीकेंड का वार' में कभी जानी-मानी हस्तियां परफॉर्म करेंगे तो वहीं कंटेस्टेंट को प्रेस के कड़े सवालों के जवाब भी तलाशने होंगे. बिग बॉस 14 के कई प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. बता दें, इस हफ्ते बिग बॉस हाउस में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) एंट्री लेंगे. लेकिन इस बार सिद्धार्थ के तीखे तेवर देख घरवालों के भी होश उड़ जाएंगे. 


बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14 Video) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को सिद्धार्थ शुक्ला राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को करारा जवाब देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सिद्धार्थ राहुल से पूछते हैं, 'ऐसी कौन सी विनर क्वालिटी तेरे में है, जो अभिनव में नहीं है?' जिस पर राहुल कहते हैं कि मैंने क्या तीर मारे हैं, ये मैं कैसे बता सकता हूं!


जिस पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) राहलु वैद्य (Rahul Vaidya) को करारा जवाब देते हुए कहते हैं, "खुद ही नहीं बता सकता कि तूने क्या तीर मारे हैं? तो तू उससे क्यों पूछ रहा है?" बिग बॉस  के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, कलर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Promo Video, Sidharth Shukla, Rahul Vaidya, Abhinav Shukla, Sidharth Shukla In Bigg Boss 14
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com