Bigg Boss के घर में दीपक ठाकुर
- अनूप-जसलीन के बीच दिखा प्यार
- इमोशनल हुए दीपक ठाकुर
- लव-स्टोरी का किया खुलासा
नई दिल्ली:
बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) के घर में कभी-कभी ऐसी बातों का पता चलता है, जिसके बारे में पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू के साथ जैसे ही एंट्री मारी, हर कोई हक्का-बक्का रह गया. फिलहाल अब दोनों के बीच घर में हल्की-फुल्की बातचीत में प्यार देखा जा रहा है. इसे देखकर घरवालों पर भी असर पड़ रहा है. बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीपक ठाकुर को अनूप और जसलीन का प्यार देखकर अपनी लव स्टोरी याद आ गई. जिसका उन्होंने बिग बॉस के घर में जिक्र भी किया. हालांकि अभी तक उन्होंने अभी तक अपने लव लाइफ के बारे कुछ नहीं बोला था, लेकिन धीरे-धीरे वह खुलासा कर रहे हैं.
Bigg Boss 12: टास्क से डरकर जोड़ियां कर बैठी ये हरकत, भड़ककर श्रीसंत ने बोला ऐसा
लिविंग एरिया में दीपक ठाकुर ग्वालियर के सौरभ पटेल के साथ बैठे हुए थे, इस दौरान किचन में काम कर रहे अनूप जलोटा ने जसलीन को प्यार से कुछ बात कही. जिस सुनकर दीपक पहले मुस्कुराने लगे. पास में बैठे सौरभ ने उनसे सवाल पूछा कि आखिर आप मुस्कुरा क्यों रहे हैं. इस पर दीपक ने बोला, 'कुछ नहीं, प्यार देखकर अपने प्यार की याद आ गई.'
इस पर सौरभ ने उन्हें पूरी बात बताने के लिए प्रोत्साहित किया. इस पर दीपक ने बताया कि मैंने भी एक बार एक लड़की को प्रपोज किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था. इसे याद करके दीपक काफी उदास और इमोशनल हो गए.
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अनुपम खेर ने किया बर्थडे विश, जताई चाय पर चर्चा की इच्छा- देखें Video
फिलहाल घर में समुद्री लुटेरा टास्क को लेकर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है. बुधवार को देखना होगा कि सिंगल यानी सेलिब्रेटी की टीम जोड़ियों के साथ कैसा टास्क खेलती हैं. फिलहाल इससे पहले आपने देखा होगा कि जोड़ियां टास्क में हुए टॉर्चर को देख काफी डर गए हैं और दूसरे दिन होने वाले समुद्री लुटेरा टास्क से पहले शैम्पू, कंडिशनर जैसे चीजों को छुपा लिया है. टास्क के पहले दिन टॉर्चर को देखकर श्रीसंत काफी गुस्साए हुए दिखे. इतना ही नहीं, उन्हें टास्क को देखकर रोना तक भी आ गया. श्रीसंत ने यहां तक कह दिया था कि ज्यादा टॉर्चर होने पर मैं थप्पड़ भी मार दूंगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 12, Anup Jalota, Deepak Thakur Love Story