विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

Bigg Boss 11 : इस कंटेस्टेंट को मिलेगा सीधा सेमीफाइनल में जाने का मौका, हो गया खुलासा

बिग बॉस-11 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. घर के सदस्यों ने भी कमर कस ली है और अब दोस्तियां दुश्मनियों में तब्दील हो रही हैं और दुश्मन दोस्त बन रहे हैं. अब ये धमाकेदार खबर आ रही है

Bigg Boss 11 : इस कंटेस्टेंट को मिलेगा सीधा सेमीफाइनल में जाने का मौका, हो गया खुलासा
बिग बॉस 11
  • बिग बॉस में आ गया है टर्निंग पॉइंट
  • सेमीफाइनल में जाने का मिलेगा मौका
  • खेल हो गया है और भी जबरदस्त
नई दिल्ली: बिग बॉस-11 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. घर के सदस्यों ने भी कमर कस ली है और अब दोस्तियां दुश्मनियों में तब्दील हो रही हैं और दुश्मन दोस्त बन रहे हैं. हिना खान का ग्रुप टूट गया है और शिल्पा-विकास की मधुरता फिर कड़वाहट में बदल चुकी है. लेकिन इस हफ्ते सलमान खान घर के इन सदस्यों को जोर का झटका धीरे से दे सकते  हैं. सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक, इस बार सेमीफाइनल में जाने वाले कंटेस्टेंट के लिए थोड़ा ट्विस्ट लाया जा रहा है. घर के सदस्यों के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना आसान काम नहीं रहेगा. इस बात का इशारा मिलने लगा है.

Bigg Boss 11: विकास गुप्ता की खातिर प्रियांक शर्मा ने तोड़ दी हिना खान से दोस्ती

 
बताया जा रहा है कि बिग बॉस में स हफ्ते लाइव वोटिंग हो सकती है. यानी कंटेस्टेंट के सामने ही वोटिंग होगी और जिस भी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वह सीधा सेमीफाइनल में चला जाएगा. यह खबर सुनते ही घर के सदस्यों के होश फाख्ता हो जाएंगे और उनकी धुकधुकी शुरू हो जाएगी क्योंकि जीतने वाला सीधे सेमीफाइनल में जाएगा. एक तरह से यह गोल्डन चांस भी है.  लेकिन इससे तनाव पैदा होना लाजिमी है. वैसे भी अगर पॉपुलैरिटी चार्ट में देखें तो शिल्पा शिंदे और हिना खान काफी आगे हैं, और टॉप पर जगह बनाए हुए हैं. तो क्या मान लें कि इस हफ्ते शिल्पा या हिना में से कोई एक सेफ हो जाएगा.


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Shilpa Shinde, Hina Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com