बिग बॉस 11 में हिना खान और लव त्यागी
- खुलकर अपना पक्ष नहीं रख सके हैं लव
- हिना खान से लेते हैं राय
- प्रियांक से साथ दोस्ती का भरते हैं दम
नई दिल्ली:
बिग बॉस के घर में कई सदस्य ऐसे हैं जो अभी तक कुछ नहीं कर सके हैं और दूसरों के भरोसे अपने नैया पार लगाने में लगे हैं. इनमें सबसे पहले नाम सपना चौधरी और लव त्यागी के आते हैं. लव त्यागी ने बतौर पड़ोसी शो में एंट्री की थी और वे महजबीं, सब्यसाची और लुसिंडा के साथ थे. लेकिन उनके सारे साथी बाहर जा चुके हैं और वे घर में अभी तक टिके हैं. शो में अक्सर देखा गया है कि वे हर सलाह के लिए हिना खान के पास जाते हैं. वे घर में अभी तक एक भी मूव अपनी मर्जी से नहीं खेल पाए हैं, और हमेशा हिना खान जो कहती है, वही करते हैं.
Video: मेरे सबसे अच्छे पड़ोसी मेरे माता-पिता हैं- सलमान खान
उन्हें शायद ऐसा लग भी रहा होगा कि हिना खान की वजह से ही वे घर में टिके हैं. उन्हें घर में कभी भी एक्शन में नहीं देखा गया है. वे हमेशा प्रियांक शर्मा के साथ बैठे चुगलियां करते रहते हैं और जब भी हिना आती हैं तो उनसे सबक पढ़ते हैं. इसकी मिसाल डायनोसॉर वाला टास्क था और कोर्टरूम टास्क में भी वे हिना खान के सुर में ही सुर मिलाते आए. यही नहीं, वे हिना खान की खातिर अपने माथे पर जीरो भी लिखवा चुके हैं, जिसे लेकर सलमान खान ने उनका मजाक बनाया था.
Unseen Bigg Boss 11: प्रियांक शर्मा ने बेनाफ्शा को बताया हॉट और बोले- पता नहीं कैसे हो गया ये...
हालांकि घर में आने से पहले वे बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहे थे लेकिन कर कुछ नहीं सके. अर्शी खान और शिल्पा शिंदे जैसे सदस्य तो उन्हें कुछ मानते ही नहीं हैं, और उनकी मौजूदगी का एहसास तक नहीं होने देते हैं. ऐसा होना लाजिमी भी है क्योंकि वे पूरी तरह से हिना के प्रभाव में हैं और उनकी ही छाया बनकर घूम रहे हैं. बेशक वे सुरक्षित हैं, लेकिन कितने समय तक क्योंकि गेम में ऐसा दौर भी आएगा जब हिना उनके सामने होंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 11, Hina Khan