विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

Bigg Boss 11: अर्शी, शिल्पा और बंदगी सावधान, इनका बैंड बजाने आ रही है ये मॉडल

बिग बॉस 11 में एक ऐसी कंटेस्टेंट का वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जिसने शायद ही आरोप लगाने के मामले में घर के किसी सदस्य को बख्शा हो.

Bigg Boss 11: अर्शी, शिल्पा और बंदगी सावधान, इनका बैंड बजाने आ रही है ये मॉडल
अर्शी खान और शिल्पा शिंदे
  • अर्शी खान से पंगा लेती रही हैं गहना
  • अपनी क्लास मेट बताती हैं उन्हें
  • अब घर में ले सकती हैं एंट्री
नई दिल्ली: बिग बॉस 11 में एक ऐसी कंटेस्टेंट का वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जिसने शायद ही आरोप लगाने के मामले में घर के किसी सदस्य को बख्शा हो. उन्होंने अर्शी खान से लेकर बंदगी कालरा, विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, अर्शी खान और प्रियांक शर्मा हर किसी भी सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. खबरें आ रही हैं कि साउथ की एक्टर-मॉडल गहना वशिष्ठ बिग बॉस 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो घर में तूफान आने से कोई नहीं रोक सकता है क्योंकि घर से बाहर इतना बोलने वाली गहना घर में आकर कहर तो ढाएगी ही. यही नहीं, अर्शी खान के साथ उनका-आमना सामना मजेदार रहेगा. अभी तक गहना वशिष्ठ घर के इन सदस्यों पर ये आरोप लगा चुकी हैं:

Bigg Boss 11: अर्शी खान की सबसे बड़ी दुश्मन गहना वशिष्ठ होंगी बिग बॉस के घर में कैद

अर्शी खान: अर्शी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज होने का आरोप है. अर्शी की उम्र भी 32 साल बताती हैं जबकि अर्शी खान ने बिग बॉस में अपनी उम्र 27 साल बताई है. उसकी क्वालिफिकेशन को भी गलत बताया है.

Video: मेरे सबसे अच्छे पड़ोसी मेरे माता-पिता हैं- सलमान खान



बंदगी कालराः गहना ने दावा किया है कि बंदगी कालरा शादीशुदा है और अलग रहती है.

विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदेः सबसे पहले गहना ने ही बताया था कि बिग बॉस शो पर शादी कर सकते हैं. उन्होंने दोनों के बीच अतीत में शारीरिक संबंध होने का दावा भी किया था.

प्रियांक शर्मा:  उनके खिलाफ दिल्ली में यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Arshi Khan, Hina Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com