विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

Bigg Boss 11: हिना खान ने एक्ट्रेसेस को लेकर कही यह 'गंदी बात', ट्विटर पर फूटा TV सेलेब्स का गुस्सा

गौहर खान, मनवीर गुर्जर के अलावा उर्वशी ढोलकिया, काम्या पंजाबी, अनीता हंसनंदानी, करण पटेल, किश्वर मर्चेंट ने भी हिना खान पर सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाला है.

Bigg Boss 11: हिना खान ने एक्ट्रेसेस को लेकर कही यह 'गंदी बात', ट्विटर पर फूटा TV सेलेब्स का गुस्सा
गौहर खान, हिना खान.
  • हिना खान पर उतरा टीवी सेलेब्स का गुस्सा
  • वायरल वीडियो में साक्षी तंवर, गौहर खान, संजीदा शेख को लेकर दिया बयान
  • गणित सीखा होता तो लोग आज तुमपर हंसते नहीं: गौहर खान का ट्वीट
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों 'बिग बॉस 11' की सबसे विवादित सेलेब बन गई हैं. घर के अंदर हिना खान रोजाना नए-नए पैतरें आजमाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें बेहद क्रिटिसाइज किया जा रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर हिना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस गौहर खान, साक्षी तंवर और संजीदा शेख की बुराई घरवालों के साथ करती दिखाई दिखीं. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही टीवी सेलेब्स का गुस्सा हिना खान पर उतरा. गौहर खान, 'बिग बॉस सीजन 10' के विजेता रहे मनवीर गुर्जर, काम्या पंजाबी, उर्वशी ढोलकिया, अनीता हंसनंदानी समेत कई सेलेब्स ने हिना खान को लताड़ लगाई है.

Bigg Boss 11: हिना खान ने बोला अब तक का सबसे बड़ा झूठ, फैन्स ने किया पर्दाफाशBigg Boss की इस विजेता ने किया अर्शी का सपोर्ट, बोली- इल्जाम लगाने वालों को दिया मुंह तोड़ जवाब

ट्विटर पर वायरल एक वीडियो में हिना खान कहती हैं कि गौहर खान के सोशल मीडिया पर बेहद कम फॉलोवर्स हैं. बकौल हिना- "मेरे आधे के आधे फॉलोवर्स भी नहीं हैं गौहर के पास." हालांकि, सच्चाई इससे उलट हैं. गौहर के ट्विटर पर 2.17 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि हिना खान को सिर्फ 1 लाख, 24 हजार लोग फॉलो करते हैं. इसका जवाब देते हुए गौहर लिखती हैं, "अच्छाई और तमीज तो सीखी नहीं, गणित करना सीखा होता तो आज झूठे घमंड में आकर कही गई बात पर लोग इतना हसंते नहीं. अल्लाह सबको तरक्की दें.. घमंड ने आज तक किसी का कुछ भला नहीं किया. साक्षी तंवर तुम बहुत खूबसूरत हो."गौहर ने ट्विटर पर हिना खान को लताड़ लगाते हुए साक्षी तंवर की तारीफ की है. दरअसल, हिना अपने वीडियो में साक्षी तंवर और संजीदा शेख को लेकर बयानबाजी करती दिखी हैं. टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर के बारे में हिना कहती हैं, "साक्षी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उसने 'दंगल' में अच्छा काम किया है." इशारों में हिना साक्षी की भौओं की बुराई कर गईं. संजीदा शेख के बारे में हिना ने कहा, "संजीदा असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत हैं. एंजल लगती हैं. मैंने उनके साथ बहुत शोज किए हैं. लेकिन स्क्रीन पर वह इतनी अच्छी नहीं लगती."

PICS: टीवी की ये मशहूर शख्सियतें अब तक हैं सिंगल, सभी हैं 30 के पार'बिग बॉस 10' के विजेता रहे मनवीर गुर्जर ने हिना को सेल्फ ओब्सेस्ड बताया. मनवीर लिखते हैं- ओ शिट! सेल्फ ओब्सेस्ड. साक्षी तंवर इंडस्ट्री की आइकॉन हैं. हिना को और क्या बोलना बाकी रह गया है. भगवान उन्हें माफ करें क्योंकि वह नहीं जानती कि क्या बोल रही हैं."

देखें, बाकी सेलेब्स के ट्वीट्स...'बिग बॉस सीजन 6' की विजेता उर्वशी ढोलकिया, बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी, अनीता हंसनंदानी, किश्वर मर्चेंट ने भी हिना खान पर सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाला है.

VIDEO: कपिल शर्मा से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Hina Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com