विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

Bigg Boss 11: अर्शी खान का सफर हुआ खत्म, घर से निकलीं बाहर

ये अर्शी खान के फैन्स के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि वे अच्छा खेल रही थीं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे थोड़ी नेगेटिव हो गई थीं.

Bigg Boss 11: अर्शी खान का सफर हुआ खत्म, घर से निकलीं बाहर
अर्शी खान अच्छा खेलते हुए भी घर से बाहर हो गईं
  • अर्शी खान के बाहर जाने से पुनीश, आकाश और शिल्पा बहुत खुश हुए
  • अर्शी के घर से बाहर जाने का सबसे ज्यादा दुख विकास गुप्ता को हुआ
  • पिछले हफ्ते हितेन तेजवानी को घर से चलता कर दिया गया था
नई दिल्‍ली: बिग बॉस-11 में अर्शी खान का सफर खत्म हो गया है. शनिवार को वह घर से बाहर हो गई हैं. उन्हें घर में सबसे कम वोट मिले थे और इस वजह से उन्हें घर से बाहर कर दिया गया. हालांकि ये अर्शी खान के फैन्स के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि वे अच्छा खेल रही थीं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे थोड़ी नेगेटिव हो गई थीं. शायद इस वजह से दर्शकों में उनका चार्म कम हो गया था और आज वीकेंड का वार में वे घर से बाहर हो गईं. हालांकि लव त्यागी और पुनीश शर्मा जैसे सदस्यों के घर में रह जाने से कई तरह के सवाल भी पैदा होते हैं क्योंकि वे दोनों कुछ नहीं कर रहे हैं फिर भी उन्हें वोट कैसे मिल रहे हैं जबकि अर्शी खान अच्छा खेलते हुए भी घर से बाहर हो गईं.

Viral Video: सपना चौधरी और बेनाफ्शा के डांस ने फैलाई सनसनी, क्या आपने देखा?

अर्शी के घर से बाहर जाने का सबसे ज्यादा दुख विकास गुप्ता को हुआ क्योंकि वे उनके अच्छे दोस्त बन गए थे. हालांकि अर्शी खान के बाहर जाने से पुनीश, आकाश और शिल्पा बहुत खुश हुए.

वैसे भी पिछले कुछ हफ्तों में घर से जिस तरह के सदस्यों का एविक्शन हो रहा है वह थोड़ा अजीब जरूर है. पिछले हफ्ते घरवालों के वोट में हितेन तेजवानी को घर से चलता कर दिया गया था. बेशक कुछ भी हो लेकिन अर्शी खान घर से बाहर हो गई हैं.

VIDEO: बिग बॉस के प्रतिभागी बदतमीजी या हिंसा न करें- सलमान खान
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshi Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com