विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

शिल्पा शेट्टी के सामने टार्जन बन गए बाबा रामदेव, देखकर रह जाएंगे हैरान

बाबा रामदेव को हमेशा एक्टिव देखा जा सकता है. वह अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका गंवाते नहीं हैं.

शिल्पा शेट्टी के सामने टार्जन बन गए बाबा रामदेव, देखकर रह जाएंगे हैरान
एरियल एक्ट करते बाबा रामदेव
  • अक्सर टीवी पर नजर आते हैं रामदेव
  • योग गुरु हैंं रामदेव
  • शिल्पा शेट्टी के सामने किया ये एक्टर
नई दिल्ली: योग गुरु रामदेव को हमेशा एक्टिव देखा जा सकता है. वह अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका गंवाते नहीं हैं. हाल में ऐसा ही एक वाकया पेश आया है. उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के सारे नियमों को धता बताते हुए ऐसे करतब दिखाए कि शिल्पा शेट्टी जैसी स्टार भी दांतों तले उंगलियां दबा बैठीं. वैसे योग गुरु रामदेव शिल्पा शेट्टी के सामने पहले भी कई बार अपने योग का प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन इस बार तो उन्होंने ऐसा धमाकेदार एक्शन दिखाया कि न सिर्फ शो के जज बल्कि नन्हें स्टार भी उन्हें देखते रहे गए. 

Video: योग करने से किसी का मजहब नहीं बदलता : रामदेव



उदय चोपड़ा नहीं बल्कि इस इंटरनेशनल रैपर के साथ बिज़ी थीं नरगिस फाखरी, दोनों का Video हो गया Viral

रामदेव सुपर डांसर चैप्टर-2 के सेट पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे. अब वे शो पर आएं और अपना हुनर न दिखाएं हो ही नहीं सकता. जब बच्चे सेट पर अपना हुनर दिखाने लगे तो रामदेव से भी डांस करने के लिए कहा गया. तो उन्होंने अपने अंदाज में शो पर समां बांधा और सेट पर मौजूद सभी लोगों को अपनी फिटनेस से हैरत में डाल दिया. उन्होंने एरियल एक्ट करके दिखाया. इस एपिसोड को इस वीकेंड पर सोनी चैनल पर देखा जा सकेगा. वैसे बाबा की मौजूदगी हमेशा ही दिलचस्प रहती है. इस बार भी नजारा कुछ ऐसा ही रहने वाला है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Shilpa Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com