बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से मशहूर हुए आसीम रियाज (Asim Riaz) एक बेहतरीन मॉडल-अभिनेता है ,जिन्होंने शो में फर्स्ट रनर अप का स्थान हासिल किया. इस उपलब्धि को कुछ ही दिन हुए थे कि उन्होंने बिग बॉस के 'सुल्तानी अखाड़ा पदकट को संगीता भाटिया और Toabh को गिफ्ट कर दिया. आसीम रियाज (Asim Riaz) को सफलता की इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने में संगीता और उनकी टीम का बड़ा हाथ है. जिसके लिए उन्होंने प्यारा-सा सन्देश संगीता को दिया "यह पदक आपके लिए है, मेरे मॉडलिंग असाइनमेंट और मेरा कैरियर आपका है. मैं आज जो कुछ भी हूं उसके पीछे टीम की वास्तव में कड़ी मेहनत है. Toabh ने मुझे अपने से बेहतर पहचाना और हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया. मैं सब कुछ के लिए दिल से आपका आभारी हूं."
रघुबीर यादव की पत्नी का आरोप, उनके पति और संजय मिश्रा की पत्नी के रहे हैं संबंध, बेटा भी है
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आसीम रियाज (Asim Riaz) ने संगीता को अपनी 'मां' का दर्जा दिया, क्योंकि उन्होंने ही असीम के करियर को आकार और सही दिशा देने में मदद की. उन्हें एक शानदार मॉडल के साथ-साथ एक अभूतपूर्व अभिनेता के रूप में तैयार किया. वे अपने करियर की उपलब्धियों के साथ-साथ जीवन में अपनी वृद्धि के लिए भी संगीता के तहे दिल से शुक्रगुज़ार है. बिग बॉस 13 में आसिम का प्रदर्शन शानदार था, वह सही मायनों में पदक के हकदार थे. असीम का बिग बॉस 13 में सफर काफी रोमांचक रहा,जो सभी के लिए प्रेरणा बन सकता है. जब हम किसी एक्टर या मॉडल को दूर से देखते है, तब हम उसके चकाचौंध और ग्लैमर को देखकर अभिभूत हो जाते, लेकिन हम यह कभी नहीं सोचते कि उस व्यक्ति को यहां तक पहुंचाने के लिए कितने लोगों की मेहनत लगी है.
प्रियंका चोपड़ा और अपने उम्र के फासले पर निक जोनास ने तोड़ी चुप्पी, रियलिटी शो में कह डाली यह बात
बता दें कि Toabh भारत की मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजमेंट ऐजेन्सी है, जो किसी की प्रतिभा को सही दिशा देने का काम करती है. इस बारे में संगीता भाटिया ने बताया "हम एक दशक से अधिक समय से मॉडल के लिए टेलेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. इस अवधि के दौरान, हमने फैशन इंडस्ट्री को सफलतापूर्वक कुछ बेहतरीन मॉडल दिए हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एजेंसियों के चेहरे बने, और साथ ही कुछ बेहतरीन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों भी उभर कर सामने आए."
'बागी 3' का नया गाना 'डू यू लव मी' रिलीज, दिशा पटानी का दिखा धांसू अंदाज- देखें Video
उन्होंने आगे कहा, "आज, फैशन जगत में भारतीय चेहरों को पहचाना जा पा रहा है और हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं. नए चेहरों से लेकर स्थापित लोगों तक, हम जुनून और उस दिशा में बढ़ने की चाह को एक आधार के रूप में लेकर पूरी तरह से मेहनत करते है." Toabh एजेंसी ने कई बेहतरीन प्रतिभाओं को तैयार किया है. जिसमें से कुछ नाम दिशा पटानी, नोरा फतेही, वारिना हुसैन हैं. इसके साथ, अभी वे जैकलिन फर्नांडीज, प्रभु देवा, सूरज पंचोली, शर्ली सेतिया, टोनी ल्यूक और कई और प्रतिभाओं का मैनेजमेंट देख रहे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं