विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

खूबसूरती में अनुपमा से कम नहीं हैं अनुज कपाड़िया की रियल वाइफ, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर- देखें PHOTOS

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुज यानी गौरव खन्ना अनुपमा यानी रूपाली गांगुली के पति बने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरव की असली पत्नी कौन हैं और वह कैसी दिखती हैं.

खूबसूरती में अनुपमा से कम नहीं हैं अनुज कपाड़िया की रियल वाइफ, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर- देखें PHOTOS
मिलिए अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी से
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल अनुपमा लगातार टीआरपी की रेस में आगे चल रहा है. इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर है. शो में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना के करियर को भी इस शो से नई ऊंचाइयां मिली हैं. शो में अनुज यानी गौरव, अनुपमा यानी रूपाली गांगुली के पति बने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरव की असली पत्नी कौन हैं और वह कैसी दिखती हैं. गौरव खन्ना की पत्नी का नाम आकांक्षा चमोला है जो खुद भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं.

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

गौरव खन्ना ने साल 2016 में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की. आकांक्षा चमोला ने कई सारे टीवी शो किए हैं और एक वक्त में वह काफी पॉपुलर भी रही हैं. सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी आकांक्षा को टीवी सीरियल ‘स्वरागिनी' से मिली, इसमें उन्होंने परिणीता का किरदार निभाया था.

इसके अलावा आकांक्षा टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी, गंगा यमुना जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं. आकांक्षा और गौरव की लव मैरिज है, दोनों ही टीवी से जुड़े हैं, हालांकि जब आकांक्षा ने पहली बार गौरव को देखा था तो उन्होंने उन्हें नहीं पहचाना था.

गौरव अनुभव के मामले में आकांक्षा से सीनियर हैं लेकिन आकांक्षा ने गौरव को नहीं पहचाना था और उन्हें एक्टिंग के टिप्स दे डाले थे.

लुक्स की बात करें तो आकांक्षा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस भी नजर आती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किया करती हैं. ग्लैमर के मामले में आकांक्षा बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anuj Kapadia's Real Wife Akanksha, Akanksha Chamola, Gaurav Khanna Tv Shows, Gaurav Khanna Age, Gaurav Khanna Intagram, Gaurav Khanna Wife, Akanksha Khanna Tv Shows, Akanksha Khanna In Swaragini, Akanksha Chamola Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com