Anupama Actress Anagha Bhosle Transformation: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में सफलता तो खूब हासिल की, लेकिन उन्हें ये सफलता ज्यादा समय तक रास नहीं आई और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से किनारा करके अपनी एक अलग दुनिया बसा ली. उन्हीं में से एक है अनुपमा (Anupamaa) सीरियल की एक्ट्रेस अनघा भोसले (Anagha Bhosle) जिन्होंने छोटे पर्दे पर खूब सफलता हासिल की, लेकिन इन्हें ये सक्सेस ज्यादा दिनों तक पसंद नहीं आई और उन्होंने सारी मोह माया छोड़कर संन्यास धारण कर लिया और कृष्ण की भक्ति में लीन हो गईं.
इतनी बदल गई अनुपमा स्टार अनघा भोसले
इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए माथे पर तिलक लगाए नो मेकअप लुक में नजर आ रही ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस अनघा भोसले हैं, जिन्होंने टेलीविजन की चकाचौंध को छोड़कर संन्यासी बनने का फैसला किया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वो कृष्ण भक्ति में लीन हो गई थीं, लेकिन एक्टिंग की वजह से अपना पूरा समय नहीं दे पा रही थीं, इसलिए उन्होंने एक्टिंग को छोड़ दिया और पूरी तरीके से वो कृष्ण की भक्ति में जुट गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं