विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

अंकिता लोखंडे हुई रोमांटिक, पति विक्की जैन के लिए यूं जताया प्यार

अंकिता लोखंडे ने इंस्टा पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं. उन्होंने सिंदूर और बिंदी लगाया है और गले में मंगलसूत्र पहना है.

अंकिता लोखंडे हुई रोमांटिक, पति विक्की जैन के लिए यूं जताया प्यार
अंकिता लोखंडे हुई रोमांटिक
नई दिल्ली:

अंकिता लोखंडे की शादी जब से विक्की जैन से हुई है, अंकिता सोशल मीडिया पर काफी रोमांटिक फोटो वीडियोज शेयर करने लगी हैं. अंकिता ने इंस्टा पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं. उन्होंने सिंदूर और बिंदी लगाया है और गले में मंगलसूत्र पहना है. वीडियो के लिए वह पोज देती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कोई कैप्शन नहीं सोच पा रही, मुझे लगता है कि यह गाना बहुत कुछ कहता है. वीडियो के बैकग्राउंड में सॉन्ग चल रहा है, आपके प्यार में हम संवरने लगे....

अंकिता अपने फैन्स के साथ लगातार नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं. हाल ही में वह होली पार्टी में पति विक्की जैन पर गुस्से में बरसती हुई देखी गई थीं. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिया है. इस वीडियो में विक्की जैन बताते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर क्यों वे और अंकिता 'मेड फॉर इच अदर' कपल हैं. 

इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन स्टार प्लस के नए शो 'स्मार्ट जोड़ी' में देखे जा रहे हैं. इस शो के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे शो के थीम 'मेड फॉर इच अदर' पर बात करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में विक्की बता रहे हैं कि आखिर क्यों अंकिता और उनकी जोड़ी एक दूजे के लिए बनी है. वीडियो में विक्की खुद को 'बॉय अंकिता' और अंकिता को 'लेडी विक्की' कहते हुए भी देखे जा सकते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे इसके कैप्शन में लिखती हैं, "हमें शब्दों की जरूरत नहीं. हम बस एक दूसरे को देखते हैं और हंसते हैं या फिर नहीं हंसते हैं". 

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर फैन्स के भी ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. लोग वीडियो पर फायर और दिल इमोजी बनाकर भी प्यार बरसा रहे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में अंकिता और विक्की की शादी हुई है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Bollywood, Ankita Lokhande Malang, Ankita Lokhande News, Ankita Lokhande Wedding, Ankita Lokhande Age, Ankita Lokhande About Marriage With Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande And Rashami Desai Dance On Garmi Song, Ankita Lokhande And Rashmi Desai Dance Video, Ankita Lokhande And Rashmi Desai Video, Ankita Lokhande And Shibani Dandekar, Ankita Lokhande And Sushant Sing Rajput, Ankita Lokhande And Vicky Jain's Wedding, Ankita Lokhande And Vicky Jain Photos Viral, Ankita Lokhande And V
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com