विज्ञापन

'आकांक्षा चमोला को टीवी में काम नहीं मिलेगा' नारायणी शास्त्री ने गौरव खन्ना की शादी पर दिया रिएक्शन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने कहा, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. 

'आकांक्षा चमोला को टीवी में काम नहीं मिलेगा' नारायणी शास्त्री ने गौरव खन्ना की शादी पर दिया रिएक्शन
नारायणी शास्त्री ने कहा- आकांक्षा चमोला टीवी में काम करना नहीं चाहती
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री, जो क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को लेकर अपना रिएक्शन दिया, जिन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में बताया कि वह तलाक लेने वाले हैं. इतना ही नहीं शो में उन्होंने तलाक के कारण पर भी बात की, जिसमें बच्चे ना पैदा करना शामिल हुआ है. इसके अलावा शो में उन्होंने अपनी सेक्सुअलिटी का भी खुलासा किया है, जो चर्चा में है. इसी बीच नारायणी शास्त्री ने कहा कि वह मानती हैं कि अपनी शादी को बनाए रखने की वो कोशिश कर रहे हैं और आकांक्षा की पब्लिक इमेज टीवी से ज्यादा ओटीटी को सूट करेगी. 

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते पर बोलीं नारायणी शास्त्री

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में नारायणी शास्त्री ने कहा, “मेरा पहला ख्याल यही है कि शायद वो सच में एक-दूसरे की परवाह करते हैं और अपने रिश्ते को उस तरह से निभाने की कोशिश कर रहे हैं जो उन्हें सबसे सही लगता है. अगर आपकी शादी को नौ साल हो चुके हैं और आप पिछले एक साल से इसे निभाने की कोशिश कर रहे हैं, तो शायद यही हो रहा है. लोग पूछते हैं कि अलग होने के बावजूद वो साथ क्यों दिखते रहे. लेकिन रिश्ते को बचाने की कोशिश में ऐसा करना भी शामिल है. उनका अभी तलाक नहीं हुआ है. वो बस अलग हुए हैं. जाहिर है कि आप उस इंसान का साथ देना चाहेंगे, जिसके साथ आपने अपनी जिंदगी के नौ साल बिताए हों.”

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी और यश के रोल पर दिया रिएक्शन, रामायण की सीता ने कहा- कर्ली बालों वाली सीता

बाइसेक्सुअलिटी पर कही ये बात

नारायणी ने आकांक्षा चमोला के बाइसेक्सुअलिटी के खुलासे पर कहा, मुझे नहीं लगता कि उन्हें टीवी में अब काम करना है. लगता है वह ओटीटी पर काम करना चाहती हैं. जहां इस तरह की चीजें स्वीकार की जाती हैं. अजीब है. कोई एक्टिंग के बारे में अब बात नहीं कर रहा, जो टीवी, फिल्म्स और ओटीटी पर होती है. सभी इमेज के बारे में बात कर रहे हैं. अगर वह बाइसेक्सुअल हैं. उनके लिए अच्छा है. अगर वह खुश हैं तो बहुत अच्छा. लेकिन मुझे नहीं लगता टीवी उन्हें अप्रोच करेगा. टीवी आज भी एक आइडियल बहू और अच्छी लड़की की इमेज दिखाना चाहता है, जो बाइसेक्सुअल नहीं है. ओटीटी इसे कुबूल करता है. मुझे नहीं लगता कि वह टीवी में इंटरेस्टेड हैं.  

लॉकअप में आकांक्षा चमोला ने पार की हदें

आकांक्षा चमोला हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में धीरज धूपर की वाइफ की एंट्री होती है, जिसके बाद श्रेया कालरा कहती हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड को मिस कर रही हैं. वहीं वह आकांक्षा से कहती हैं, तुम्हारा भी आ गया, इसका भी आ गया. मेरे को भी मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए थोड़ी देर के लिए.  श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे से बात करते हुए आकांक्षा इस पर कहती हैं, मेरा तो एक्स था. हस तो रहा है वरुण, बोल रहा है तेरा फैमिली कहां आया? तेरा तो अनजान आया. उससे ज्यादा मुझे फैमिली में से कोई आता तो अच्छा था. मैं मेरा कम्फर्ट चाहती थी. यार उससे ज्यादा मेरे लिए. मैं मम्मी या पापा कोई आते या मेरा कुत्ता आ जाता तो मैं चुनती. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन के पेरेंट्स की लव स्टोरी पर बना 60 साल पुराना गाना, आशा भोसले ने गाया तो बना सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narayani Shastri, Akanksha Chamola, Gaurav Khanna, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com