विज्ञापन

6 फुट 3 इंच कद, 105 किलो वजन, ना घर ना ठिकाना, काम चुटकियों में क्राइम सॉल्व करना, 12 अगस्त को प्राइम वीडियो नए सीजन की दस्तक

‘रीचर’ सीजन 4 का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. एलन रिचसन एक बार फिर जैक रीचर बनकर लौट रहे हैं और इस बार कहानी ली चाइल्ड के उपन्यास ‘गॉन टुमॉरो’ पर आधारित होगी.

6 फुट 3 इंच कद, 105 किलो वजन, ना घर ना ठिकाना, काम चुटकियों में क्राइम सॉल्व करना, 12 अगस्त को प्राइम वीडियो नए सीजन की दस्तक
रीचर सीजन 4 का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन होगी रिलीज

रीचर (Reacher) एक जबरदस्त नए सीजन के साथ अब वापस आ रहा है, जिसमें फैंस का पसंदीदा एक्शन हीरो मुश्किल हालात का सामना करता दिखेगा. अगले महीने रिलीज होने वाले चौथे सीजन के लिए, अमेजन ने सीरीज की फर्स्ट लुक जारी किया. यह सीजन ली चाइल्ड की जैक रीचर सीरीज के 13वें नॉवेल 'गॉन टुमॉरो' पर आधारित होगा. प्राइम वीडियो ने रीचर सीजन 4 की चार नई तस्वीरें जारी की हैं. इनमें एलन रिचसन जैक रीचर के रोल में एक बार फिर नजर आ रहे हैं. उनके साथ सिडेल नोएल (तमारा ग्रीन), क्रिस्टोफर रोड्रिगेज-मार्क्वेट (जेकब मेरिक), केविन वीजमैन (रसेल प्लम), एग्नेज मो (लीला होथ) और अंगगुन (अमीशा होथ) भी हैं.

पहली तस्वीर में रीचर को सबवे पर बंदूक की नोक पर दिखाया गया है, जो उन दर्दनाक घटनाओं की ओर इशारा करती है जिनसे 'गॉन टुमॉरो' की कहानी शुरू होती है. यह शो 12 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा.

क्या होगी सीजन 4 की कहानी?

रीचर सीजन 4 में रीचर की कहानी दिखाई जाएगी, जो सबवे पर एक अजनबी के साथ अचानक हुई मुलाकात के बाद एक पेचीदा और खतरनाक खेल में फंस जाता है. यह घटना उसे सत्ता के सबसे ऊंचे लोगों के खिलाफ खड़ा कर देती है, लेकिन वह अकेला नहीं होगा. मामले की जांच कर रहे स्थानीय पुलिस अधिकारी भी उसके साथ होंगे. बिना कहानी का मजा खराब किए बता दें कि सीजन 4 सीधे 'गॉन टुमॉरो' से इंस्पायर्ड है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी इसमें कई चौंकाने वाले मोड़ आएंगे.

रीचर सीजन 4 में नया क्या?

जैसा कि तस्वीरों से पता चलता है, रीचर सीजन 4 में मुख्य किरदार के अलावा कई नए किरदारों को शामिल किया गया है. एक तस्वीर में, रीचर (रिचसन) के साथ तमारा ग्रीन (सिडेल नोएल) और जेकब मेरिक (क्रिस्टोफर रोड्रिगेज-मार्क्वेट) - दो पुलिस अधिकारी - और कंप्यूटर पर रसेल प्लम (केविन वीज़मैन) दिखाई दे रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' के स्टार जे बारुचेल को जेकब का रोल निभाना था, लेकिन निजी कारणों से उन्हें सीरीज से हटना पड़ा. एक और तस्वीर में आने वाले सीजन की रहस्यमयी विलेन, लीला (एग्नेज मो) और अमीषा होथ (अंगगुन) को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में की सारी हदें पार, बोलीं- 'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reacher, Reacher Season 4, Entertainment, Reacher Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com