फ्लाइट में एयर होस्टेस हाथों पर क्यों बैठती हैं? इस अजीब पोजीशन के पीछे छिपा है बड़ा सेफ्टी सीक्रेट!

Flight safety rules: आम तौर पर यात्रियों को हाथों पर बैठने की जरूरत नहीं होती. लेकिन अगर कोई इमरजेंसी स्थिति बनती है, तो फ्लाइट अटेंडेंट यात्रियों को सही 'ब्रैस पोजीशन' अपनाने के लिए निर्देश देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फ्लाइट में दिखने वाली एक अनोखी आदत

जब भी हम हवाई जहाज में सफर करते हैं, तो टेकऑफ से पहले एयर होस्टेस और केबिन क्रू हमें सीट बेल्ट और इमरजेंसी एग्जिट से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हैं. लेकिन क्या आपने नोटिस किया है कि टेकऑफ और लैंडिंग के समय फ्लाइट अटेंडेंट अपने हाथों पर बैठते हैं! यह पोजीशन थोड़ी अजीब लग सकती है और कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और क्या इसका मतलब कोई खतरा है?  चलिए आज बताते हैं इस सवाल का जवाब.

सेफ्टी के लिए होती है यह खास पोजीशन

असल में, यह कोई अजीब आदत नहीं बल्कि एक जरूरी सेफ्टी तकनीक है. इसे 'ब्रैस पोजीशन' कहा जाता है. यह पोजीशन खासतौर पर टेकऑफ और लैंडिंग के समय अपनाई जाती है. इस दौरान किसी भी इमरजेंसी या अचानक झटके की स्थिति में शरीर को सुरक्षित रखने के लिए यह पोजीशन बेहद मददगार होती है. 

हाथों पर बैठने का असली कारण

जब फ्लाइट अटेंडेंट अपने हाथों पर बैठते हैं, तो इसका मकसद उनके हाथों और बाजुओं को स्थिर रखना होता है. इससे अचानक झटके या हादसे के समय हाथ इधर-उधर नहीं जाते और चोट लगने का खतरा कम हो जाता है. इस पोजीशन में शरीर थोड़ा झुका हुआ रहता है, जिससे सिर और शरीर को भी बेहतर सुरक्षा मिलती है.

Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में मचाया धमाल! 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ बनी सबसे सुरक्षित SUV

दिमाग में चलता है 'साइलेंट चेक'

इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट सिर्फ बैठे नहीं रहते, बल्कि उनके दिमाग में एक 'साइलेंट रिव्यू' चलता रहता है. वे मानसिक रूप से कई जरूरी चीजों की तैयारी करते हैं, जैसे इमरजेंसी एग्जिट कहां हैं? उन्हें कैसे खोलना है, किन यात्रियों से जरूरत पड़ने पर मदद ली जा सकती है और इमरजेंसी में कौन-कौन से निर्देश देने हैं.

Advertisement

क्या यात्रियों को भी ऐसा करना चाहिए?

आम तौर पर यात्रियों को हाथों पर बैठने की जरूरत नहीं होती. लेकिन अगर कोई इमरजेंसी स्थिति बनती है, तो फ्लाइट अटेंडेंट यात्रियों को सही 'ब्रैस पोजीशन' अपनाने के लिए निर्देश देते हैं. यह जानकारी आपको सीट के सामने रखे सेफ्टी कार्ड में भी मिल सकती है, जिसे हर यात्री को उड़ान शुरू होने से पहले जरूर पढ़ना चाहिए.

तो अब अगली बार जब आप फ्लाइट में एयर होस्टेस को हाथों पर बैठे देखें, तो समझ जाएं कि वे अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं और आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran War Update: क्यों अधर में लटकी है अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता?
Topics mentioned in this article