CarPlay पर WhatsApp हुआ स्मार्ट! अब कार में बैठे-बैठे करें कॉल और मैसेज, जानिए कैसे

WhatsApp ने इस फीचर को iOS के लेटेस्ट अपडेट (26.13.74) के साथ लॉन्च किया है, जिसे Apple App Store के जरिए जारी किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CarPlay पर WhatsApp का नया अपडेट क्या है?

WhatsApp ने Apple CarPlay यूजर्स के लिए एक बड़ा और काम का अपडेट जारी किया है. अब यूजर्स अपनी कार के डैशबोर्ड से ही आसानी से मैसेज भेज सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को एक्सेस कर सकते हैं. पहले CarPlay पर WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Siri पर निर्भर रहना पड़ता था, जो कई बार मैसेज को गलत समझ लेता था. लेकिन अब इस नए अपडेट के बाद सब कुछ सीधे स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिससे यूज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है.

नया अपडेट कैसे काम करता है?

WhatsApp ने इस फीचर को iOS के लेटेस्ट अपडेट (26.13.74) के साथ लॉन्च किया है, जिसे Apple App Store के जरिए जारी किया गया. जैसे ही यूजर अपना iPhone कार से कनेक्ट करता है, WhatsApp अपने आप CarPlay डैशबोर्ड पर दिखाई देने लगता है. इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. इस अपडेट का मकसद ड्राइविंग के दौरान मैसेजिंग और कॉलिंग को आसान और कम डिस्ट्रैक्टिंग बनाना है.

तीन नए टैब से आसान हुआ इस्तेमाल

इस नए अपडेट में WhatsApp ने तीन खास टैब दिए हैं, जिससे यूजर आसानी से अपने चैट, कॉल और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को मैनेज कर सकते हैं. पहला है Chat List Tab, जिसमें यूजर अपने हाल के चैट्स देख सकते हैं और यह भी पता लगा सकते हैं कि कौन से मैसेज अनरीड हैं. हालांकि इसमें सीधे चैट खोलने का ऑप्शन नहीं है, लेकिन यह एक झलक देने के लिए काफी उपयोगी है.

ये भी पढ़ें - WhatsApp का मास्टरस्ट्रोक! अब कॉल पर नहीं सुनाई देगा पीछे का शोर, बस बदल लें ये एक सेटिंग

Advertisement

दूसरा है Call History Tab, जहां यूजर अपनी इनकमिंग, आउटगोइंग और मिस्ड कॉल्स की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. इसमें टाइम और कॉन्टैक्ट का नाम भी दिखता है, जिससे यूजर तुरंत किसी को कॉल बैक कर सकते हैं.

तीसरा है Favourite Contacts Tab, जिसमें यूजर अपने सबसे ज्यादा संपर्क में रहने वाले लोगों को सेव कर सकते हैं. इससे बार-बार पूरी चैट लिस्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़ती और सीधे जरूरी लोगों से संपर्क किया जा सकता है.

Advertisement

पहले से कितना बेहतर हुआ WhatsApp?

पहले WhatsApp को CarPlay पर इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि Siri हर बार सही तरीके से मैसेज को समझ नहीं पाती थी. इसके अलावा यूजर्स को न तो अपने चैट्स दिखते थे और न ही कॉल हिस्ट्री. लेकिन अब यह नया अपडेट इन सभी समस्याओं को खत्म कर देता है और एक क्लीन और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Ceasefire के बाद इजरायल के लेबनान पर भीषण हमले, ग्राउंड रिपोर्ट से समझें हालात
Topics mentioned in this article