Snapchat का नया AI फीचर! अब फोटो से AI खुद बना देगा 5 सेकंड की वीडियो, जानिए कैसे

Snapchat अकेला ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जो AI से फोटो को वीडियो में बदलने का फीचर दे रहा है. हाल ही में YouTube ने भी 'Reimagine' नाम का फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को एक फोटो से 8 सेकंड की वीडियो बनाने की सुविधा देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Snapchat ने एक नया और मजेदार फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम AI Clips है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपनी किसी भी फोटो को सिर्फ 5 सेकंड की वीडियो में बदल सकते हैं. खास बात यह है कि यह वीडियो AI की मदद से बनती है और इसके लिए आपको बस एक सिंपल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होता है.

यह फीचर फिलहाल Lens Plus सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग $9 (करीब ₹750) प्रति महीने है. कंपनी का कहना है कि AI Clips को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 'इंस्टेंट, पर्सनल और शेयर करने में आसान' हो, जिससे हर कोई आसानी से क्रिएटिव कंटेंट बना सके.

कैसे काम करता है AI Clips?

AI Clips Snapchat के Lens Studio का एक खास हिस्सा है, जहां यूजर्स अपनी फोटो अपलोड करके उसे वीडियो में बदल सकते हैं. इसमें आपको किसी भी तरह के एक्स्ट्रा टूल्स की जरूरत नहीं पड़ती. बस फोटो डालिए, एक छोटा सा टेक्स्ट लिखिए कि आप वीडियो कैसा चाहते हैं, और AI खुद ही उसे 5 सेकंड की वीडियो में बदल देगा.

यह फीचर नए यूजर्स और प्रोफेशनल क्रिएटर्स दोनों के लिए उपयोगी है. इसके जरिए लोग अपनी कल्पना को आसानी से वीडियो के रूप में दिखा सकते हैं. इसके अलावा, इस वीडियो को सीधे Lens Studio के जरिए शेयर भी किया जा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - Instagram का Dhurandhar अपडेट! अब फिल्मी स्टाइल फॉन्ट से बनाएं Reel को Viral

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद

Snapchat का यह फीचर खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इससे वे जल्दी और आसानी से शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं, जिससे उनके कंटेंट पर ज्यादा एंगेजमेंट आ सकता है. अगर कोई क्रिएटर Lens+ Payout प्रोग्राम में शामिल है, तो वह अपने AI Clips के जरिए पैसे भी कमा सकता है यानी अब क्रिएटिविटी के साथ कमाई का मौका भी मिल रहा है.

Lens Plus सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को एक्सक्लूसिव AR लेंस और नए AI फीचर्स का भी एक्सेस मिलता है, जिससे उनका अनुभव और भी बेहतर हो जाता है.

Advertisement

Snapchat अकेला ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जो AI से फोटो को वीडियो में बदलने का फीचर दे रहा है. हाल ही में YouTube ने भी 'Reimagine' नाम का फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को एक फोटो से 8 सेकंड की वीडियो बनाने की सुविधा देता है.

Snapchat के मुताबिक, 2025 में Snapchat पर करीब 2 ट्रिलियन स्नैप्स बनाए गए, यानी हर दिन औसतन 5.5 बिलियन स्नैप्स. इससे पता चलता है कि प्लेटफॉर्म पर एक्टिविटी कितनी ज्यादा है और AI Clips जैसे फीचर्स इस ट्रेंड को और बढ़ा सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Lok Sabha में Women Reservation Bill गिरने के बाद महिला सांसदों ने किया प्रदर्शन
Topics mentioned in this article