Samsung जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज का सबसे पावरफुल और प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra होगा, जो हमेशा की तरह पूरी लाइनअप को लीड करेगा. सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra के डिजाइन और फीचर्स की पहली साफ झलक दिखा दी है. Samsung Galaxy S26 Ultra को 25 फरवरी 2026 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है.
Galaxy S26 Ultra का डिज़ाइन और कैमरा
Samsung ने Galaxy S26 Ultra के साथ बड़ा बदलाव किया है. फोन में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा और 50MP का 5x पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. Galaxy S26 Ultra में अब अलग-अलग कैमरा कटआउट की जगह एक यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो देखने में Galaxy Z Fold 7 जैसा लगता है. इसके अलावा फोन के कोने पहले से ज्यादा गोल यानी राउंडेड होंगे, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना ज्यादा आरामदायक हो सकता है. डिजाइन में यह बदलाव फोन को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है.
Galaxy S26 Ultra का कलर
Galaxy S26 Ultra को Cobalt Violet और ब्लैक कलर में दिखाया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन व्हाइट, सिल्वर शैडो, स्काई ब्लू और पिंक गोल्ड जैसे चार और कलर ऑप्शन में भी आ सकता है. मोटाई की बात करें तो Galaxy S26 Ultra को थोड़ा पतला बनाया जा सकता है. जहां Galaxy S25 Ultra की मोटाई 8.2mm थी, वहीं नया मॉडल करीब 7.9mm मोटा हो सकता है.
Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस देगा. Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो Galaxy S25 Ultra जैसी ही होगी. Samsung Galaxy S26 Ultra को 25 फरवरी 2026 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है. कीमत को लेकर अभी जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि Samsung इसे पिछले साल जैसी ही कीमत पर लॉन्च कर सकता है. भारत में Galaxy S25 Ultra की कीमत ₹1,29,999 थी, और Galaxy S26 Ultra भी इसी रेंज में आ सकता है.














