Samsung Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च डेट आई सामने, 200MP कैमरा और AI से भरपूर पावरफुल फीचर्स, जानिए कीमत

Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल 5x पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Samsung 25 फरवरी 2026 को अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है. ये लॉन्च अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होगा. इसी इवेंट में नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश की जाएगी. सैमसंग की Galaxy S26 सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल होंगे - Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra. ये तीनों फोन अलग-अलग स्क्रीन साइज और फीचर्स के साथ आ सकते हैं.

Galaxy S26 का डिजाइन और डिस्प्ले
इस बार Samsung के तीनों मॉडल्स में एक जैसा नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra में पहले से ज्यादा गोल किनारे हो सकते हैं और इसकी मोटाई करीब 7.9mm बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ultra मॉडल में टाइटेनियम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है. नए कलर ऑप्शन जैसे पर्पल, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर भी देखने को मिल सकते हैं.

डिस्प्ले की बात करें तो तीनों मॉडल्स में Samsung के नए M14 AMOLED पैनल दिए जा सकते हैं, जो बेहतर ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी देंगे. बेस मॉडल में 6.3 इंच, Plus में 6.7 इंच और Ultra में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है. साथ ही Ultra मॉडल में प्राइवेसी फीचर भी हो सकता है.

Galaxy S26 का कैमरा
Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल 5x पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है. फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का ही रह सकता है. हालांकि, इस बार Samsung इमेज प्रोसेसिंग में सुधार कर सकती है, जिससे स्किन टोन ज्यादा नेचुरल और सटीक दिखें. Galaxy S26 और S26 Plus में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो लेंस मिल सकता है.

बता दें, Samsung इस बार अलग-अलग देशों में अलग प्रोसेसर दे सकती है. कुछ क्षेत्रों में Exynos 2600 और कुछ में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है. भारत में कौन सा वर्जन आएगा, यह अभी साफ नहीं है.

बैटरी की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh बैटरी मिल सकती है. बेस मॉडल में 4,300mAh और Plus मॉडल में 4,900mAh बैटरी दी जा सकती है. साथ ही पूरी सीरीज़ में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे यह Apple MagSafe एक्सेसरीज़ के साथ भी काम कर सकेगी.

Advertisement

Galaxy S26 की कीमत
कीमत को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन हो सकता है कि Samsung पिछले मॉडल जैसी ही कीमत रखे. पिछले साल Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये, S25 Plus की 99,999 रुपये और S25 Ultra की 1,29,999 रुपये थी.

नोट - भारत में Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च कब होगी, इसकी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है. हालांकि इस लॉन्च को भारत में ऑनलाइन रात 11:30 देखा जा सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand ने खुद पर हुए केस को बताया झूठा, क्या कुछ बोले? | UP News | NDTV