Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की बिल्कुल नई K14 सीरीज़ का पहला फोन है, जिसे खासतौर पर मिड-रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. Oppo K14x 5G को भारत में Flipkart और Oppo की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए खरीदा जा सकेगा. यह स्मार्टफोन दो रंगों और दो अलग-अलग RAM व स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है.
Oppo K14x 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की दमदार बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है.
भारत में Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये तय की गई है.
Oppo ने लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा भी दिया है. SBI, HDFC Bank और ICICI Bank कार्ड से खरीदारी करने पर यूज़र्स को 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है. इस कीमत और ऑफर के साथ Oppo K14x 5G बजट सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है.
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज़ोल्यूशन 720x1570 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है. फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है.
Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है, जो अच्छी लाइट में शार्प और डिटेल्ड तस्वीरें खींचने में सक्षम है. इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है, जो डेप्थ और पोर्ट्रेट फोटोज़ में मदद करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
यह स्मार्टफोन 1080p रिज़ोल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जो इस सेगमेंट में एक अच्छा फीचर माना जा सकता है. फोन का वजन करीब 212 ग्राम है और इसका डिजाइन मजबूत होने के साथ-साथ प्रीमियम फील देता है. कुल मिलाकर Oppo K14x 5G उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो बजट में बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं.














