‘एडल्ट’ चैटबॉट फीचर पर OpenAI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए ऐसा क्या हुआ

OpenAI अब अपने मेन AI प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है. कंपनी चाहती है कि वह अपने मौजूदा टूल्स को बेहतर बनाए, बजाय इसके कि ऐसे नए फीचर्स लॉन्च करे जिनमें ज्यादा जोखिम हो.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

OpenAI ने अपने एडल्ट यानी एरोटिक चैटबॉट फीचर को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया है. कंपनी ने यह फैसला उम्र की सही पहचान से जुड़ी समस्याओं के चलते लिया है. पहले इस फीचर को लॉन्च करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे रोकने का फैसला किया है. OpenAI का मानना है कि इस तरह के फीचर में कई सोशल और नैतिक चुनौतियां जुड़ी होती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

OpenAI अब अपने मेन AI प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है. कंपनी चाहती है कि वह अपने मौजूदा टूल्स को बेहतर बनाए, बजाय इसके कि ऐसे नए फीचर्स लॉन्च करे जिनमें ज्यादा जोखिम हो. इससे साफ है कि OpenAI फिलहाल क्वालिटी और सेफ्टी पर फोकस कर रही है, न कि नए एडल्ट फीचर्स पर.

हालांकि ‘एडल्ट मोड' को पूरी तरह से रद्द नहीं किया गया है, लेकिन इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

एक तरफ कुछ कंपनियां यूजर्स को ज्यादा आजादी देना चाहती हैं. वहीं, दूसरी तरफ प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी भी अहम होती है.कुछ प्लेटफॉर्म्स ऐसे कंटेंट पर सख्त रोक लगाते हैं, जबकि कुछ कंपनियां सीमित और सुरक्षित तरीके से इसे पेश करने पर विचार कर रही हैं. OpenAI का यह कदम दिखाता है कि कंपनी फिलहाल जिम्मेदारी और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - WhatsApp ला रहा नया 15 मिनट ऑटो-डिलीट फीचर, पढ़ते ही गायब हो जाएंगे मैसेज!

एडल्ट मोड का मकसद एडल्ट यूजर्स के लिए टेक्स्ट-आधारित बातचीत की अनुमति देना था, लेकिन इससे जुड़े जोखिम भी काफी थे.

एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि ऐसे चैटबॉट्स के साथ लोगों का इमोशनल जुड़ाव बढ़ सकता है, जो मानसिक रूप से असर डाल सकता है. इसके अलावा यह भी डर था कि सुरक्षा उपाय होने के बावजूद कम उम्र के यूजर्स इस तरह के कंटेंट तक पहुंच सकते हैं.

Advertisement

इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए OpenAI ने फिलहाल इस फीचर को रोकना ही बेहतर समझा है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: India में कोई Lockdown नहीं लगेगा! Oil पर रूस से भारत की बड़ी डील!
Topics mentioned in this article