Carl Pei का बड़ा दावा: फोन से गायब हो जाएंगे सारे Apps? भविष्य के स्मार्टफोन में AI करेगा सारे काम

Carl Pei का मानना है कि भविष्य में AI इतना एडवांस हो जाएगा कि वह खुद ही समझ जाएगा कि आपको क्या चाहिए. यहां तक कि वह ऐसे आइडिया भी दे सकता है, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

आज भी हम सभी स्मार्टफोन पर अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं जैसे मैसेजिंग, मैप्स, फूड ऑर्डर, सोशल मीडिया और बहुत कुछ. लेकिन Nothing के CEO Carl Pei का मानना है कि आने वाले समय में यह तरीका पूरी तरह बदल सकता है. उनका कहना है कि भविष्य में हमें अलग-अलग ऐप्स की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, क्योंकि AI हमारे फोन पर हर काम खुद ही कर देगा. 

जब iPhone साल 2007 में लॉन्च हुआ था, तब उसने पूरी मोबाइल इंडस्ट्री को बदल दिया था. उस समय लोग कीपैड फोन से टचस्क्रीन और ऐप्स की दुनिया में आ गए. लेकिन Carl Pei का कहना है कि पिछले लगभग 20 सालों से स्मार्टफोन का बेसिक सिस्टम लगभग वैसा ही है लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन और ऐप्स. हम हर काम के लिए अलग-अलग ऐप खोलते हैं और यही पैटर्न सालों से चला आ रहा है. अब AI इस पूरे सिस्टम को बदल सकता है.

Carl Pei के अनुसार, अभी एक छोटा-सा काम करने के लिए भी हमें कई ऐप्स खोलने पड़ते हैं. जैसे किसी दोस्त के साथ कॉफी प्लान करनी हो, तो मैसेजिंग ऐप, मैप्स, कैब बुकिंग और कैलेंडर—सब अलग-अलग इस्तेमाल करना पड़ता है. लेकिन भविष्य में AI एजेंट यह सब काम एक साथ खुद ही कर देगा. आपको बस अपनी जरूरत बतानी होगी, और AI आपकी तरफ से सब कुछ मैनेज कर देगा.

उनका कहना है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन आपको इतना अच्छी तरह समझेगा कि बिना बताए भी आपके काम कर सकेगा. यानी AI आपके व्यवहार, पसंद और जरूरतों को समझकर खुद फैसले ले सकेगा.

Advertisement

आज के समय में AI टूल्स यूजर के दिए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर काम करते हैं. लेकिन Carl Pei का मानना है कि भविष्य में AI इतना एडवांस हो जाएगा कि वह खुद ही समझ जाएगा कि आपको क्या चाहिए. यहां तक कि वह ऐसे आइडिया भी दे सकता है, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा. यह अनुभव ऐसा होगा जैसे आपका फोन एक स्मार्ट असिस्टेंट बन गया हो, जो हर समय आपकी मदद के लिए तैयार है.

Carl Pei ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर यह बदलाव सच में आता है, तो ऐप्स पर आधारित बिजनेस मॉडल खतरे में पड़ सकते हैं. आज बहुत सारी कंपनियां सिर्फ अपने ऐप के जरिए कमाई करती हैं, लेकिन अगर ऐप्स की जरूरत ही खत्म हो गई, तो उन्हें अपने काम करने का तरीका बदलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को अभी से नए तरीके सोचने होंगे, नहीं तो वे पीछे रह सकते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - आंख मारके करे स्माइल, अदाएं देख इंसान भी शरमा जाए! ये है चीन की खूबसूरत रोबोट Moya, देखिए Video

बता दें, Nothing पहले से ही अपने डिवाइस में AI को जोड़ रही है. कंपनी के फोन में ऐसे फीचर्स आ रहे हैं, जहां यूजर अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड ऐप बना सकता है. यानी आप जो चाहते हैं, उसे बताएं और AI आपके लिए वैसा ऐप या फीचर तैयार कर देगा. इसके अलावा, फोन में 'Essential Space' नाम का फीचर भी है, जो आपकी फोटो, नोट्स और वॉयस रिकॉर्डिंग को ऑटोमैटिक तरीके से सेव और ऑर्गनाइज करता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत निकालेगा महायुद्ध का समाधान? Major General G.D. Bakshi (Retd.) ने क्या बताया?
Topics mentioned in this article