Cricket लवर्स के लिए Jio का सबसे बढ़िया प्लान! सिर्फ 149 में मिल रहा है 90 दिन फ्री OTT

Jio Plan: जो लोग OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने के लिए अलग से पैसा खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए यह प्लान एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jio का नया ₹149 प्लान: कम कीमत में बड़ा फायदा

Jio अपने यूज़र्स के लिए एक नया और किफायती प्लान लेकर आया है. यह नया ₹149 का डेटा पैक है, ये खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोबाइल पर ज्यादा कंटेंट देखना पसंद करते हैं. अगर आप अपने फोन पर क्रिकेट मैच, मूवी या वेब सीरीज़ देखने के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि OTT का एक्स्ट्रा फायदा भी मिलता है. 

जी हां, इस रिचार्ज के साथ यूज़र्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिससे आप पूरे महीने बिना रुकावट इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में आपको 90 दिनों यानी 3 महीनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसका मतलब है कि आप तीन महीने तक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने पसंदीदा शो, फिल्में और लाइव क्रिकेट मैच देख सकते हैं.

 किसके लिए है यह प्लान सबसे बेस्ट?

यह प्लान खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो कम बजट में ज्यादा एंटरटेनमेंट चाहते हैं. अगर आप रोज़ाना वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो यह प्लान आपकी जरूरतों को अच्छी तरह पूरा कर सकता है.

साथ ही, जो लोग OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने के लिए अलग से पैसा खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए यह प्लान एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - AC देगा बर्फ जैसी ठंडक! जानिए 7 जरूरी Tips जो बढ़ा देंगे कूलिंग और बचाएंगे बिजली बिल

क्यों है यह प्लान खास?

आज के समय में जहां डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों की डिमांड बढ़ रही है, वहां यह प्लान दोनों का कॉम्बिनेशन देता है. अगर आप कम बजट में ज्यादा फायदा चाहते हैं, तो ₹149 का यह नया जियो प्लान एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है. इसमें आपको डेटा, वैलिडिटी और एंटरटेनमेंट तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है.

Advertisement

नोट - आपको वॉयस कॉल या SMS के लिए अलग से रिचार्ज कराना होगा.

Featured Video Of The Day
Iran Opens Hormuz Strait | ईरान की इंसानियत! ट्रंप का डर नहीं दुनिया की मदद के लिए खोला होर्मुज
Topics mentioned in this article