iqoo 15r Specifications: अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और एक नए फोन की तलाश में हैं तो एक जानदार स्मार्टफोन मार्केट में आ चुका है. स्मार्टफोन की दुनिया में परफॉरमेंस के मामले में अपना लोहा मनवा चुके ब्रैंड iQOO ने एक बार फिर धमाका कर दिया है. कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप किलर iQOO 15R उतारा है. यह फोन ना केवल स्टाइलिश है, बल्कि इसकी पावर गजब की है, जो बड़े-बड़े फोन को टक्कर देने के लिए काफी है.
1. परफॉरमेंस
आईक्यूओओ 15R की सबसे बड़ी बात इसका क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर है. यह 3nm फैब्रिकेशन पर बना चिपसेट है, जो ना केवल बिजली सेव करता है, बल्कि मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में धमाकेदार स्पीड देता है. गेमिंग लवर्स के लिए इसमें अलग से Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप दी है, जो गेमिंग के अनुभव को अलग ही लेवल पर ले जाती है.
iqoo 15r india launch price
2. डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है. खास बात यहा कि कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखती है. इसका डिजाइन काफी स्लीक है, जिसमें डार्क नाइट जैसे कमाल के कलर्स मिलते हैं.
3. बैटरी और कैमरा
इस फोन का असली हीरो इसकी 7,600mAh की दमदार बैटरी है. स्मार्टफोन इंडस्ट्री में यह एक बड़ा कदम है. साथ ही, 100W की फास्ट चार्जिंग इसे मिनटों में फुल चार्ज कर देती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का सोनी LYT-700V मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जिससे व्लॉगिंग अलग लेवल पर पहुंच जाती है.
iqoo 15r india launch price
4. क्या है प्राइस रेंज?
iQOO 15R को तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें शामिल हैं-
- 8GB + 256GB: 44,999 रुपये
- 12GB + 256GB: 47,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 52,999 रुपये
- आईक्यूओओ 15R vs वनप्लस 15R
5. किससे होगी टक्कर?
इसकी सीधी टक्कर वनप्लस 15R से है. जहां वनप्लस अपने सॉफ्टवेयर (OxygenOS) के लिए जाना जाता है, वहीं आईक्यूओओ 15R बैटरी कैपेसिटी और गेमिंग कस्टमाइजेशन में आगे निकल जाता है. कीमत के मामले में भी आईक्यूओओ ने बाजी मारी है, जिससे यह बजट में फ्लैगशिप अनुभव अपने चाहने वालों को दे रहा है.














