iPhone 17 Pro Max पर एक खास लिमिटेड टाइम ऑफर चल रहा है. आमतौर पर iPhone के प्रीमियम मॉडल्स पर इतनी जल्दी डिस्काउंट देखने को नहीं मिलता, लेकिन इस बार यह मौका थोड़ा अलग है.
Vijay Sales वेबसाइट पर यह फोन अब अपने लॉन्च प्राइस से कम कीमत पर उपलब्ध है. 256GB वेरिएंट, खास Cosmic Orange कलर में, अब लगभग ₹1,45,490 में मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹1,49,900 थी यानी सीधे ₹4,410 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जो Pro Max जैसे प्रीमियम मॉडल के लिए काफी खास माना जा रहा है.
इस डील की सबसे खास बात यह है कि इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं, जो इस फोन को और सस्ता बना देते हैं. अगर आप HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं, तो आपको ₹6,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है.
वहीं, HDFC बैंक के कार्ड पर ₹4,500 तक और Axis बैंक कार्ड पर ₹4,000 तक की छूट मिल रही है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कुल बचत ₹6,500 से भी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है.
ये भी पढ़ें - अप्रैल में आ रहे हैं धमाकेदार स्मार्टफोन! OnePlus, Vivo, Oppo में से जानिए कौन-सा है बेस्ट?
बता दें, iPhone 17 Pro Max में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं. इसमें पहले से बेहतर ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. फोन में A19 Pro चिप के साथ वपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे हैवी यूसेज में भी फोन स्मूद चलता है.
कैमरा की बात करें तो इसमें तीनों कैमरे 48MP के हैं और टेलीफोटो लेंस को और बेहतर किया गया है. इस फोन की बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर है और इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. लेकिन एक कमी यह है कि Apple अभी भी बॉक्स में चार्जर नहीं देता, जिससे यूजर्स को अलग से खर्च करना पड़ सकता है.
अगर आप पहले से iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे थे, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.














