Elon Musk के नए ₹830 वाले SuperGrok Lite AI टूल में आप क्या-क्या कर सकते हैं?

Grok चैट में भी इस प्लान के साथ ज्यादा लंबी बातचीत करने का मौका मिलता है, जो फ्री वर्जन से बेहतर है. साथ ही इसमें एक AI एजेंट का एक्सेस भी दिया गया है, लेकिन यह लिमिटेड होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Elon Musk ने अपनी AI कंपनी xAI में सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम SuperGrok Lite है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो AI टूल्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते. इस प्लान के जरिए यूजर्स AI की मदद से इमेज और वीडियो बना सकते हैं. Elon Musk ने इस नए प्लान की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की और इसे Grok का सबसे सस्ता पेड ऑप्शन बताया.

SuperGrok Lite की कीमत

SuperGrok Lite की कीमत $10 प्रति महीने रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹830 के आस-पास होती है. यह कीमत इसे बाकी प्रीमियम AI प्लान्स के मुकाबले काफी सस्ता बनाती है. यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए है जो पहली बार AI टूल्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जैसे कि स्टूडेंट्स, छोटे कंटेंट क्रिएटर्स या सोशल मीडिया यूजर्स. इसमें बेसिक फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर आसानी से AI का अनुभव ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें - AI पर नई स्टडी में डराने वाला खुलासा: दफ्तरों से 'इंसान' आउट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन!

क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?

इस प्लान में यूजर्स को बेसिक AI इमेज और वीडियो बनाने की सुविधा दी गई है. हालांकि, इसमें रोजाना कुछ लिमिट तय की गई है, यानी आप अनलिमिटेड कंटेंट नहीं बना सकते. इसमें 480p क्वालिटी में वीडियो और इमेज आउटपुट मिलता है, जो सोशल मीडिया के लिए ठीक माना जाता है. इसके अलावा, यूजर 6 सेकंड तक के छोटे AI वीडियो भी बना सकते हैं.

Grok चैट में भी इस प्लान के साथ ज्यादा लंबी बातचीत करने का मौका मिलता है, जो फ्री वर्जन से बेहतर है. साथ ही इसमें एक AI एजेंट का एक्सेस भी दिया गया है, लेकिन यह लिमिटेड होता है.

Advertisement

इसका मतलब है कि जो यूजर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, वे भी अब AI टूल्स का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, जो लोग प्रोफेशनल लेवल पर काम करते हैं, उनके लिए अभी भी महंगे प्लान्स उपलब्ध हैं.

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: ईरान के खिलाफ जंग में हांफने लगा इजरायल, सैनिकों की होने लगी कमी