असली चांद को बनाए अपने फोन का वॉलपेपर, NASA ने जारी की आर्टेमिस II से खास तस्वीरें, ऐसे करें फ्री डाउनलोड

नासा के आर्टेमिस II मिशन ने चंद्रमा की सतह की अद्भुत 4K तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें अब आप अपने स्मार्टफोन के लिए वॉलपेपर बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासा का आर्टेमिस II मिशन चांद के करीब पहुंचकर उच्च गुणवत्ता वाली चंद्रमा की तस्वीरें साझा कर चुका है
  • इन तस्वीरों में चंद्रमा के क्रेटर, मिट्टी और चांदनी के साथ पृथ्वी का डूबता दृश्य भी शामिल है
  • नासा की आधिकारिक वेबसाइट से ये तस्वीरें मुफ्त डाउनलोड कर मोबाइल और कंप्यूटर पर वॉलपेपर लगा सकते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अब चंदा मामा दूर के नहीं... 50 से ज्यादा सालों के लंबे इंतजार के बाद  इंसान एक बार फिर चांद की दहलीज पर पहुंचा है. NASA ने चांद के बिल्कुल करीब जाकर आर्टेमिस II मिशन के दौरान चंद्रमा की बेहद खास और हाई-डेफिनिशन तस्वीरें दुनिया के सामने रखी हैं. इन तस्वीरों में चांद के बड़े-बड़े क्रेटर से लेकर उसकी जमीन, मिट्टी और चांदनी सबकुछ देखा जा सकता है. इतना ही नहीं चांद से पृथ्वी के डूबने से लेकर चांद के अनदेखे कोनों की जो झलक मिली है, वह सपनों जैसा है. अब आप इन तस्वीरों को न सिर्फ देख सकते हैं बल्कि अपने मोबाइल और कम्प्यूटर का वॉलपेपर भी लगा सकते हैं. इन्हें कैसे डाउनलोड करना है? आइए बताते हैं.

कैसे डाउनलोड करें चांद के वॉलपेपर?

  • आप नासा की ऑफिशियल वेबसाइट से इन बेहतरीन क्वालिटी वाली तस्वीरों को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.nasa.gov/artemis-ii-mobile-wallpapers/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने Artemis II Mobile Wallpapers की गैलरी आ जाएगी.
  • इस गैलरी में तस्वीरों के नाम उनका साइज और डाउनलोडिंग की रिडायरेक्ट लिंक है
  • डाउनलोड पर क्लिक करके आप वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

फोन पर वॉलपेपर कैसे सेट करें?

Android: इमेज को 'Photos' ऐप में खोलें, तीन डॉट्स पर क्लिक करें और 'Use as wallpaper' चुनें.
iPhone: डाउनलोड की गई फोटो को 'Files' ऐप से 'Photos' में सेव करें, फिर 'Settings' में जाकर 'Wallpaper' के रूप में सेट करें.

अब वापस लट रहा आर्टेमस मिशन का यान

बता दें कि नासा का आर्टेमिस-II मिशन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. यह मिशन 1 अप्रैल को लॉन्च हुआ था. अब अंतरिक्ष यान चंद्रमा के चारों ओर घूम चुका है और अब पृथ्वी पर लौट रहा है. इसकी समुद्र में लैंडिंग 10 अप्रैल को रात करीब 8:07 बजे (ईटी) भारतीय समयानुसार कल सुबह करीब साढ़े 5 बजे प्रशांत महासागर में होने की उम्मीद है. नासा ने अपने संदेश में कहा कि वे अंतरिक्ष यात्रियों का फिर से पृथ्वी पर स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: धरती से अब तक सबसे दूर पहुंचा इंसान, आर्टेमिस II ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड; देखा चांद का अनदेखा नजारा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Justice Yashwant Verma Cash Case: जस्टिस यशवंत वर्मां ने Draupadi Murmu को सौंपा इस्तीफा | Breaking