Channel Name ही बनाता है आपको Viral! जानें कैसे रखें Perfect YouTube Name

चैनल का नाम रखते समय यह जरूरी है कि वह छोटा, आसान और याद रखने लायक हो. बहुत लंबे या कठिन नाम से बचना चाहिए. साथ ही, ऐसा नाम चुनें जो आपके ब्रांड की तरह काम करे और भविष्य में भी आपके काम आए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

जब कोई नया व्यूअर आपके वीडियो को पहली बार देखता है, तो सबसे पहले उसकी नजर आपके चैनल के नाम पर जाती है. यही नाम आपकी पहली पहचान बनता है और यही तय करता है कि कोई व्यक्ति आपके चैनल पर क्लिक करेगा या नहीं. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपका चैनल नाम साफ, समझने में आसान और आपके कंटेंट से जुड़ा हुआ हो. अगर नाम कंफ्यूजिंग होगा, तो लोग उसे याद नहीं रख पाएंगे और आपके चैनल की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है. एक अच्छा और रेलेनवेंट नाम आपके चैनल को प्रोफेशनल लुक देता है और लोगों के मन में एक स्ट्रॉन्ग इंप्रेशन बनाता है.

कंटेंट के हिसाब से नाम चुनना क्यों जरूरी है?

आपका चैनल किस बारे में है, यह बात आपके नाम से ही पता चलनी चाहिए. अगर आप ट्रैवल से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं, तो आपके चैनल के नाम में “Travel” जैसा शब्द होना चाहिए, ताकि दर्शकों को तुरंत समझ आ जाए कि उन्हें यहां किस तरह का कंटेंट मिलेगा. इसी तरह अगर आपका चैनल कुकिंग, टेक या एजुकेशन से जुड़ा है, तो नाम में उसी से जुड़ा हिंट होना चाहिए. इससे सही ऑडियंस तक पहुंचना आसान हो जाता है, क्योंकि लोग उसी तरह के चैनल को सर्च करते हैं जो उनकी रुचि से मेल खाता हो.

सही नाम कैसे बढ़ाता है आपके Views

एक अच्छा चैनल नाम सिर्फ पहचान ही नहीं बनाता, बल्कि आपके वीडियो के व्यूज़ बढ़ाने में भी मदद करता है. जब आपका नाम आपके कंटेंट से मैच करता है, तो YouTube का एल्गोरिदम भी उसे सही ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद करता है. इसके अलावा, जब लोग आपके चैनल का नाम सुनते हैं, तो उन्हें तुरंत याद रहता है और वे दोबारा भी आपके चैनल पर आ सकते हैं. यही चीज आपकी ऑडियंस बिल्डिंग में बहुत बड़ा रोल निभाती है.

नाम चुनते समय क्या ध्यान रखें

चैनल का नाम रखते समय यह जरूरी है कि वह छोटा, आसान और याद रखने लायक हो. बहुत लंबे या कठिन नाम से बचना चाहिए. साथ ही, ऐसा नाम चुनें जो आपके ब्रांड की तरह काम करे और भविष्य में भी आपके काम आए. कोशिश करें कि आपका नाम यूनिक हो, ताकि वह दूसरों से अलग दिखे और सर्च में आसानी से मिल सके. एक सही नाम आपके चैनल की पहचान को मजबूत करता है और लंबे समय में आपकी ग्रोथ को सपोर्ट करता है.

Advertisement

सही नाम से ब्रांड पहचान

आखिर में यही कहा जा सकता है कि YouTube चैनल का नाम सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आपकी पूरी ब्रांड पहचान है. अगर आप शुरुआत में ही सही और रेलेवेंट नाम चुन लेते हैं, तो आगे चलकर आपको अपनी ऑडियंस बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. एक छोटा-सा सही फैसला आपके चैनल को बड़ी सफलता तक पहुंचा सकता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: होर्मुज पास करने का 18 करोड़ टैक्स, Donald Trump की ईरान को बड़ी धमकी
Topics mentioned in this article