Apple का बड़ा कदम! अब बिजनेस चलाना होगा और आसान, नया Apple Business प्लेटफॉर्म लॉन्च

Apple Business में “Managed Apple Accounts” नाम का नया फीचर दिया गया है, जो कंपनी के डेटा को सुरक्षित रखता है और कर्मचारी की प्राइवेसी भी बनाए रखता है. इसमें काम और पर्सनल डेटा को अलग-अलग रखा जाता है, जिससे कोई भी जानकारी गलत तरीके से इस्तेमाल न हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple ने बिजनेस यूजर्स के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम है Apple Business. यह एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म है, जहां कंपनियां अपने सभी काम एक ही जगह से मैनेज कर सकती हैं. पहले Apple के अलग-अलग टूल्स जैसे Apple Business Manager, Apple Business Essentials और Apple Business Connect को अलग-अलग इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब इन्हें एक ही प्लेटफॉर्म में जोड़ दिया गया है.

इसका मतलब है कि अब कंपनियों को कई डैशबोर्ड पर काम करने की जरूरत नहीं होगी. वे एक ही जगह से अपने डिवाइस, ऐप्स, यूजर्स और कम्युनिकेशन को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे. Apple का मकसद है कि बिजनेस के काम को आसान और तेज बनाया जाए.

Apple Business कैसे काम करता है

Apple Business में Mobile Device Management (MDM) पहले से ही शामिल है. इसकी मदद से कंपनियां अपने सभी डिवाइस की सेटिंग्स, सिक्योरिटी और ऐप्स को एक ही जगह से कंट्रोल कर सकती हैं. इससे IT टीम का काम काफी आसान हो जाता है.

इसमें एक खास फीचर 'Blueprints' भी दिया गया है. इसके जरिए कंपनी पहले से ही डिवाइस में जरूरी ऐप्स और सेटिंग्स डाल सकती है. जब कोई नया कर्मचारी फोन या लैपटॉप चालू करता है, तो उसे सब कुछ पहले से सेट मिलता है और वह तुरंत काम शुरू कर सकता है.

Advertisement

सिक्योरिटी और नए फीचर्स

Apple Business में “Managed Apple Accounts” नाम का नया फीचर दिया गया है, जो कंपनी के डेटा को सुरक्षित रखता है और कर्मचारी की प्राइवेसी भी बनाए रखता है. इसमें काम और पर्सनल डेटा को अलग-अलग रखा जाता है, जिससे कोई भी जानकारी गलत तरीके से इस्तेमाल न हो.

इसके अलावा, नए कर्मचारियों के अकाउंट अपने आप बन सकते हैं, जैसे Google Workspace या Microsoft Entra ID के जरिए. IT एडमिन यूजर्स के ग्रुप बना सकते हैं, ऐप्स शेयर कर सकते हैं और बड़े स्तर पर सिस्टम को कंट्रोल कर सकते हैं.

Advertisement

इस प्लेटफॉर्म में ईमेल, कैलेंडर और कंपनी डायरेक्टरी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे टीम के अंदर कम्युनिकेशन आसान हो जाता है.

Apple अब अपने Maps ऐप में भी एड्स लाने की तैयारी कर रहा है. इसके जरिए बिजनेस अपने ऐड्स दिखा सकेंगे, जो सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाई देंगे. इससे कंपनियों को ज्यादा लोगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें - iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी – WhatsApp में आने वाला है ऑटो ट्रांसलेशन फीचर

साथ ही 'Place Cards' फीचर के जरिए बिजनेस अपनी जानकारी जैसे फोटो, टाइमिंग और ऑर्डर या बुकिंग ऑप्शन भी जोड़ सकते हैं. इससे ग्राहकों को पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल जाती है.

Apple ने बताया है कि Apple Business प्लेटफॉर्म 14 अप्रैल से 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होगा और यह फ्री सर्विस होगी. यानी जो लोग पहले Apple के बिजनेस टूल्स इस्तेमाल कर रहे थे, उनका सारा डेटा नए प्लेटफॉर्म में अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा.

Advertisement

हालांकि, अगर कंपनियों को ज्यादा iCloud स्टोरेज चाहिए तो उन्हें अलग से भुगतान करना होगा, जिसकी कीमत लगभग $0.99 (करीब ₹93) प्रति यूजर प्रति महीने से शुरू होती है. इसके अलावा AppleCare Plus जैसी सर्विस भी अलग से उपलब्ध है.

इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए नए iOS 26, iPadOS 26 या macOS 26 वाले डिवाइस की जरूरत होगी.

Featured Video Of The Day
Petrol Diesel Price | Israel Iran War के बीच सरकार ने घटाई Excise Duty, क्या बोले Amit Shah?
Topics mentioned in this article