एशियन गेम्स में बैडमिंटन में भारत को तगड़ा झटका लगा है. भारतीय शटलर पीवी सिंधु व्यक्तिगत इवेंट में कोई मेडल नहीं जीत पाए. महिला सिंगल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यू फ़ेई से 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे सिंधु का मेडल जीतने का सपना टूट गया है. पहला गेम आसानी से जीतने के बाद, सिंधु को दूसरे गेम में चेन से कड़ी चुनौती मिली, चीनी खिलाड़ी ने निर्णायक गेम में भी अपनी लय बनाए रखीं, जिससे भारतीय बैडमिंटन स्टार के लिए वापसी की गुंजाइश बहुत कम रह गई.क्वार्टर फ़ाइनल में सिंधु के बाहर होने के साथ ही, एशियाई गेम्स में व्यक्तिगत इवेंट्स में भारतीय बैडमिंटन टीम कोई मेडल नहीं जीत पाई, पूरे टूर्नामेंट में कई अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, सिंगल्स मुकाबलों में देश का अभियान निराशाजनक रूप से समाप्त हो रहा है. .
जापान के इंतजाम को लेकर फिर उठे सवाल
एशियन गेम्स 2026 में पीवी सिंधु को बेहद व्यस्त कार्यक्रम का सामना करना पड़ा है. भारतीय स्टार शटलर 24 घंटे से भी कम समय में अपना तीसरा मुकाबला खेलने कोर्ट पर उतरी थी जिससे उनके ऊपर थकान साफ झलक रहा था. सिंधु ने अपना पिछला मैच 12 घंटे से भी कम समय पहले खेला था, जिसके बाद उन्हें ज्यादा आराम का मौका नहीं मिला. अब वह महिला एकल क्वार्टरफाइनल में चुनौती पेश करने उतरीं थीं. खिलाड़ियों के लिए इतने कम अंतराल में मैच खेलना आसान नहीं होता, ऐसे में सिंधु के सामने फिटनेस और रिकवरी की भी बड़ी परीक्षा थी.
24 घंटे में 3 मुकाबले, जापान के एशियन गेम्स शेड्यूल ने किया हैरान
एशियन गेम्स में जापान ने ये कौन सा खेल खेला
NDTV ने पहले ही रिपोर्ट किया था शूटिंग टीम ट्रेनिंग के लिए जाते समय 2 घंटे से ज्यादा वक्त लगता था, ट्र्रेनिंग स्टेडियम में दोपहर में पानी के अलावा खाने का इंतजाम नहीं होता था. ऐसे में भारतीय शूटर्स समेत एशिया के सभी देशों के शूटरों को परेशानी होती रही. जापान में एशियाड के दौरान रहने-खाने और ट्रेनिंग के इंतजाम को लेकर वहां हिस्सा रहे कई देशों के एथलीटों और अधिकारियों ने सवाल उठाएं हैं. रोइंग की 4 दिनों की प्रतियोगिता को 2 दिनों में समेटना पड़ा, हालांकि एशियाड से ठीक पहले डुजुआन तूफान की वजह से रोइंग का कोर्स जरुर बिग़ड़ गया था.
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें-\ एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...