पथिरागे के गोल्ड मेडल..यशवीर-रोहित के जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज-सिल्वर जीतने पर नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- मैं चाहता था...

रोहित और यशवीर की सफलता जैवलिन थ्रो में भारत की बढ़ती ताकत को एक और कदम आगे बढ़ाया है. दोनों ने एशियन गेम्स में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल किया है जिसपर अब नीरज चोपड़ा ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोहित और यशवीर के मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा का दिल जीतने वाला बयान

 भारत के यशवीर सिंह और रोहित यादव ने एशियन गेम्स की पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और भारत को इस स्पर्धा में दोहरी सफलता दिलाई, दोनों के बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखकर भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा ने रिएक्ट किया है. नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "मैं हमेशा से चाहता था कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय थ्रोअर सबसे ऊंचे स्तर पर मुकाबला करें, और एशियाई गेम्स में रोहित और यशवीर को मेडल जीतते देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. उन दोनों को और भारतीय एथलेटिक्स को बधाई."

बता दें कि इस एशियन गेम्स में चोट के कारण नीरज भाग नहीं ले पाए थे. ऐसे में ऐसी उम्मीद की जा रही थी भारत के लिए मेडल जीतना जैवलिन स्पर्धा में मुश्किल होगा लेकिन यशवीर और रोहित ने कमाल का परफॉर्मेंस कर भारत के लिए दो मेडल जीतने में सफलता हासिल की. 

हरियाणा के 24 वर्षीय यशवीर ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 85.72 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हमवतन रोहित यादव को पीछे छोड़कर रजत पदक अपने नाम किया. उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय रोहित ने 84.35 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर कांस्य पदक जीता.दूसरी ओर  श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी रुमेश पथिरागे ने 88.33 मीटर के प्रयास के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे.

यशवीर ने इस साल ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था जबकि रोहित यादव वहां मेडल जीतने में नाकाम रहे थे. मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.29 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह चौथे स्थान पर रहे.

Advertisement

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा के नहीं होने के बाद भी यशवीर-रोहित टॉप-3 में, थरंगा नंबर 1, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 10 जैवलिन थ्रोअर

Featured Video Of The Day
UP: एक प्लेट छोले-भटूरे ने जब खोल दिया पति के 'इश्क' का राज

Topics mentioned in this article
Asian Games 2026
Sports News