Cricketer Aniket Varma: पोलार्ड‑हार्दिक का रिकॉर्ड तोड़ने वाला Gen Z क्रिकेटर, IPL 2026 में उड़ा रहा गर्दा

आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है. आरसीबी के खिलाफ 18 गेंदों में 43 रन बनाकर उन्होंने कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया. झांसी के रहने वाले इस Gen Z क्रिकेटर ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है और अब आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भविष्य के बड़े स्टार के रूप में उभर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईपीएल में अनिकेत वर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 18 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी सभी का ध्यान आकर्षित किया.
  • अनिकेत ने चिन्नास्वामी में सातवें क्रम पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पोलार्ड-हार्दिक पांड्या से तोड़ा.
  • आरसीबी के खिलाफ उनका 43 रन का स्कोर सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Cricketer Aniket Varma: आईपीएल 2026 में इस बार सिर्फ बड़ी‑बड़ी टीमों और स्टार खिलाड़ियों की ही चर्चा नहीं है, बल्कि Gen Z क्रिकेटर भी अपने दमदार खेल से सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन्हीं में एक नया नाम तेजी से उभरकर सामने आया है अनिकेत वर्मा. आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद के लिए खेलते हुए अनिकेत ने ऐसी पारी खेली कि कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड भी पीछे छूट गए. कम गेंदों में बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता ने उन्हें सीजन के सबसे चर्चित युवा बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है.

आईपीएल 2026 में अनिकेत वर्मा की धमाकेदार एंट्री

आईपीएल 2026 पूरी रफ्तार में है और इस सीजन युवा खिलाड़ियों का बोलबाला साफ नजर आ रहा है. वैभव सूर्यवंशी, मुकुल चौधरी और अशोक शर्मा के साथ‑साथ झांसी के अनिकेत वर्मा भी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं. सीजन के पहले मैच में भले ही आरसीबी ने हैदराबाद को मात दी, लेकिन हैदराबाद की ओर से खेल रहे अनिकेत की पारी ने मैच का रंग जरूर बदल दिया.

RCB के खिलाफ 18 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी

अनिकेत वर्मा ने आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोड़ दिए. इस छोटी‑सी पारी में उन्होंने चार लंबे छक्के लगाए, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण बने. उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ स्टेडियम में बैठे फैंस को रोमांचित किया, बल्कि क्रिकेट पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया.

पोलार्ड और हार्दिक का तोड़ दिया रिकॉर्ड  

चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनिकेत ने इतिहास रच दिया. वह सातवें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए, किसी भी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स फॉल्कनर और नीतीश रेड्डी के नाम संयुक्त रूप से था, जिन सभी ने यहां तीन‑तीन छक्के लगाए थे.

Advertisement

RCB के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर

इतना ही नहीं, आरसीबी के खिलाफ सातवें या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत का 43 रन का स्कोर दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया. इससे पहले 2012 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कीरोन पोलार्ड ने 52 रन की पारी खेली थी.

राजस्थान के खिलाफ फिर दिखा सकते हैं जलवा

सोमवार, 13 अप्रैल को हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान से होना है. जिस तरह की फॉर्म अनिकेत ने पहले मैच में दिखाई है, उससे उम्मीद की जा रही है कि वह इस मुकाबले में भी बड़े शॉट्स लगाकर अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

Advertisement

कौन हैं युवा स्टार अनिकेत वर्मा?

अनिकेत वर्मा का जन्म 5 फरवरी 2002 को उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ था. हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हैं. अनिकेत दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं. कम उम्र में ही उन्होंने खुद को एक ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर साबित किया है.

घरेलू क्रिकेट में पहले ही दिखा चुके हैं दम

बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर‑23 वनडे अंतरराज्यीय टूर्नामेंट में अनिकेत ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं. इससे पहले तमिलनाडु में हुए अखिल भारतीय बुची बाबू टूर्नामेंट में भी उन्होंने शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया.

अनिकेत पर सबकी नजर तब पड़ी, जब उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया. उन्होंने इस टी‑20 टूर्नामेंट में पांच मैच खेले और सबसे ज्यादा रन बनाकर टूर्नामेंट टॉप स्कोरर बने. यहीं से उनके नाम की चर्चा तेज हुई और आईपीएल का दरवाजा उनके लिए खुला.

ये भी पढ़ें- 

Abhishek Pathak: भारत को मिला 'क्रिस गेल' जैसा विस्फोटक बल्लेबाज, 33 गेंद पर शतक ठोक मचाई खलबली, T20 में रचा इतिहास

Advertisement

SRH vs RR Fans Reactions: हैदराबाद और राजस्थान के बीच मुकाबला, #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ कमेंट कर भेजें अपने संदेश

Featured Video Of The Day
Noida Workers Protest: नोएडा मजदूर हिंसा पर हाईलेवल मीटिंग, यूपी DGP ने दे दिया ये आदेश