Axis My India Exit Poll: थलापति विजय ने तमिलनाडु CM की रेस में दिग्गजों को पछाड़ा, बने लोगों की पहली पसंद

Axis My India के Exit Poll 2026 के मुताबिक तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है. सर्वे में अभिनेता विजय सबसे ज्यादा समर्थन के साथ सबसे आगे हैं, उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि स्टालिन भी उनसे पिछड़ गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एग्जिट पोल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की रेस में अभिनेता विजय सबसे आगे हैं, जिनका समर्थन 37 प्रतिशत है
  • वर्तमान CM एम.के. स्टालिन को 35 प्रतिशत समर्थन मिला है, जिससे मुख्यमंत्री पद की लड़ाई बेहद करीबी बन गई
  • पलानीस्वामी को 22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है जबकि अन्नामलाई और सेन्थामिझन को कम समर्थन मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

तमिलनाडु चुनाव के बाद एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ चुके हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में सीएम फेस की रेस में साउथ के सुपरस्टार विजय ने सबको पछाड़ दिया है. इसी के साथ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता की लड़ाई के साथ‑साथ मुख्यमंत्री पद की रेस भी बेहद दिलचस्प हो गई है. Axis My India के Exit Poll के मुताबिक इस बार राज्य में परंपरागत सियासी चेहरों को कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है. सर्वे में जनता की पसंद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर साफ संकेत देती है कि मुकाबला अब सिर्फ पुराने दलों तक सीमित नहीं रह गया है.

CM Face Survey: जनता की पहली पसंद कौन?

Exit Poll में पूछे गए सवाल “आप किसे अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं?” के जवाब में:

  • अभिनेता विजय को 37% लोगों का समर्थन मिला है, जिससे वह इस रेस में सबसे आगे
  • मौजूदा मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन 35% समर्थन के साथ बेहद करीबी मुकाबले में हैं
  • एडप्पड्डी के. पलानीस्वामी को 22% लोगों ने अपनी पसंद बताया
  • के. अन्नामलाई को 2%,
  • सेन्थामिझन को 3%

ये भी पढ़ें : Exit Poll: तमिलनाडु और केरल के एक्जिट पोल से समझिए साउथ में किसके साथ है दलित

राजनीति में बड़ा बदलाव का संकेत

Axis My India के इस एग्जिट पोल से यह साफ संकेत मिलता है कि तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता विजय एक गंभीर राजनीतिक विकल्प के तौर पर उभर चुके हैं. जहां एक ओर एम.के. स्टालिन का शासन और अनुभव उन्हें मजबूत बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर विजय की लोकप्रियता और “नए विकल्प” की छवि ने मुख्यमंत्री रेस को दो ध्रुवों में बांट दिया है.

सीधी टक्कर, नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं

Exit Poll के आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद की इस रेस में विजय और स्टालिन के बीच सीधी टक्कर है. ऐसे में अंतिम नतीजे सिर्फ सीटों पर नहीं, बल्कि पोस्ट‑पोल समीकरणों और गठबंधन राजनीति पर भी निर्भर कर सकते हैं।

(नोट: Exit Poll सिर्फ एक अनुमान है, अंतिम फैसला जनता का वोट और मतगणना ही करेगी)

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma