मां-भाई को मार घर में ही दफनाया और फिर आराम से जीने लगा था जिंदगी, फिर एक महीने बाद ऐसे पकड़ा गया आरोपी बेटा

इडुक्की जिले के नेदुमकंडम में साजी नाम के शख्स ने मां मैरीकुट्टी और भाई रेजी की हत्या कर घर के अहाते में दफना दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, उसने जुर्म कबूल किया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

केरलम के इडुक्की जिले में एक अधेड़ ने अपनी मां और भाई की हत्या कर उनके शवों को घर के अहाते में दफना दिया था. पुलिस ने आरोपी साजी को हिरासत में ले लिया. आरोपी ने पूछताछ के पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस का कहना है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद और लंबे समय से चल रहे आपसी झगड़ों को आरोपी ने हत्या की है.

नेदुमकंडम पुलिस के अनुसार, मां-बेटे की हत्या अप्रैल माह में हुई है, लेकिन सही तारीख का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि साजी का भाई रेजी जब शराब पीकर घर लौटा तो उसका साजी से झगड़ा हो गया था. इसी दौरान साजी ने भाई के चेहरे और हाथों पर बार-बार वार किए और जब रेजी बेहोश हो गया तो उसने एक तौलिए से गला घोंट दिया.

मां ने देखा तो उसे भी मार डाला

यह सब करते हुए साजी को उसकी मां मैरीकुट्टी ने देख लिया था. इसके बाद उसने मां पर भी हमला कर दिया और गला घोंटकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि साजी ने दोनों के शवों को दो दिनों तक तो एक शेड में छिपाकर हरी चादर से ढक रखा था. फिर तीसरी रात दोनों शव घर के अहाते में गड्ढा खोदकर दफना दिए. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या करने से लेकर शवों को ठिकाने लगाने तक यह काम अकेले किया था.

एक एकड़ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद

पुलिस को जांच में पता चला कि परिवार में लगभग एक एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों भाई उस संपत्ति पर अपना कब्जा चाहते थे, लेकिन साजी शादी करने की भी योजना बना रहा था और उसे लगता था कि उसका भाई उसकी इन योजनाओं में रुकावट डाल रहा है.

Advertisement

पुलिस ने यह भी बताया कि रेजी ने कथित तौर पर साजी को उसके पिता होने (पैरेंटहुड) से जुड़े मामलों को लेकर ताना मारा था, जिससे घर के भीतर का तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया था. हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के बारे में अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को गुमराह किया.

ऐसे हुआ खुलासा

ग्रामीणों ने बताया कि मैरीकुट्टी को आखिरी बार चुनावों से पहले देखा गया था और वोटिंग के दिन के बाद कहीं नजर नहीं आई थी. इसका खुलासा तब हुआ जब एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को मैरीकुट्टी काफी दिनों तक नहीं दिखी, वह उन्हें नियमित रूप से अस्पताल ले जाता था. इसके अलावा रेजी का काम भी साजी ही संभालने लगा था. फिर इस बारे में रिक्शा चालक ने साजी की बहन को जानकारी दी. फिर बहन ने साजी से अपनी मां भाई के बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी तो वह बात घुमाने लगा था.

Advertisement

साजी की बहन जब उससे मां और भाई रेजी के बारे में पूछती तो जवाब देने में टालता रहता था और एक महीने तक ऐसे ही गुमराह करता रहा. फिर उसने अपने मां और भाई के गायब होने के बारे में पुलिस को बताया तो पुलिस का शक गहरा गया. 

अवशेष मिले तो भाग गया

पुलिस ने सोमवार सुबह घर की तलाशी ली तो घर के अहाते के पास से मानव अवशेष बरामद हुए. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही साजी भाग गया, जिससे शक और गहरा हो गया. ज्यादा बारीकी से तलाशी लेने पर शव बरामद हो गए.

2018 में से साजी का पिता भी लापता

पुलिस ने अब इस परिवार से जुड़ा एक और मामला फिर से खोल दिया है और वो है 2018 में साजी के पिता मैथ्यू का लापता हो जाना. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उस मामले और इन हत्याओं के बीच कोई संबंध हो सकता है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

Featured Video Of The Day
Navi Mumbai Airport से Ganga Expressway तक, भारत को बदलने वाली 3 बड़ी योजनाओं पर Gautam Adani का विजन