आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में फिसली एक लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूब गए, जबकि लड़की को सुरक्षित निकाल लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूब गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी, तभी वह फिसल गई और तेज धारा में बह गई.

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘लड़की को बचाने की कोशिश में नदी में कूदे पांच लोग डूब गए, हालांकि लड़की को बचा लिया गया.''पुलिस ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले सभी व्यक्ति आसपास के गांवों के रहने वाले थे.

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की सहायता से मृतकों के शवों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Hindu Boy Murder: 'एनकाउंटर में ढेर असद की तरह बाकी हत्यारों का..', सूर्या की मां का बयान