Filmfare Awards South 2022: अल्लू अर्जुन और सूर्या के नाम रहा फिल्मफेयर अवार्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

सितारों से सजी इस शाम में साउथ इंडस्ट्री के सभी जाने-माने नाम मौजूद रहे. इस इवेंट में 2020 और 2021 की फिल्मों का जश्न मनाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
Filmfare Awards South 2022
नई दिल्ली:

फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2022 की घोषणा कर दी गई है. 67वें पारले फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ का आयोजन रविवार 9 अक्‍टूबर की शाम बेंगलुरु में हुआ. इस दौरान तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सभी सुपरस्टार नजर आए और बेहतरीन टैलेंट्स को अवार्ड दिया गया. तेलुगू में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का हर तरफ जलवा रहा. पुष्पा ने बेस्ट फिल्म का अवार्ड अपने नाम किया, वहीं अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर भी चुने गए. तमिल में सूर्या ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया और उनकी फिल्म 'जय भीम' बेस्ट फिल्म रही.

सितारों से सजी इस शाम में साउथ इंडस्ट्री के सभी जाने-माने नाम मौजूद रहे. इस इवेंट में 2020 और 2021 की फिल्मों का जश्न मनाया गया. इवेंट में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, कृति शेट्टी, सानिया अयप्पन और ऐंद्रिता रे ने दमदार परफॉरमेंस दी. दिग्नाथ और रमेश अरविंद अवार्ड सेरेमनी को होस्ट करते नजर आए. इस अवार्ड महफिल में शहनाज गिल भी अपनी प्रजेंस से चार चांद लगाने पहुंची थीं. आइए एक नजर विनर्स की पूरी लिस्ट पर डालते हैं- 

तेलुगू में इन्हें मिला फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2022

बेस्‍ट एक्‍टर- अल्‍लू अर्जुन (पुष्‍पा: द राइज)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस- साई पल्‍लवी (लव स्‍टोरी)
बेस्‍ट फिल्‍म- पुष्‍पा: द राइज
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- सुकुमार (पुष्‍पा: द राइज)
बेस्‍ट एक्‍टर इन ए सर्पोटिंग रोल- मुरली शर्मा (ALA VAIKUNTHAPURRAMULOO)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस इन ए सर्पोटिंग रोल- तबू (ALA VAIKUNTHAPURRAMULOO)
बेस्‍ट लिरिक्‍स- सीताराम शास्‍त्री (लाइफ ऑफ राम- जानू)
बेस्‍ट सिंगर (मेल)- सिड श्रीराम (श्रीवल्‍ली, पुष्‍पा: द राइज)
बेस्‍ट सिंगर (फीमेल)- इंद्रावति चौहन (ऊ अंटावा, पुष्‍पा: द राइज)
बेस्‍ट कोरियोग्राफी- शेखर मास्‍टर और रामुलू रामुला (ALA VAIKUNTHAPURRAMULOO)
बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी- मिरोस्लाव क्यूबा ब्रोज़ेक (पुष्‍पा: द राइज)
बेस्‍ट डेब्‍यू (मेल)- पंजा वैष्‍णव तेज (उप्‍पेना)
बेस्‍ट डेब्‍यू (फीमेल)- कीर्ति शेट्टी (उप्‍पेना)
लाइफटाइम अचीवमेंट- अल्‍लू अरविंद

तमिल में इन्हें मिला फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2022

बेस्‍ट एक्‍टर- सूर्या (सोरारई पोटरु)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस- लिजोमोल जोस (जय भीम)
बेस्‍ट फिल्‍म- जय भीम
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- सुधा कोंगरा (सोरारई पोटरु)
बेस्‍ट एक्‍टर इन ए सपोर्टिंग रोल- पशुपति (सरपट्टा परंबराई)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल- उर्वशी (सोरारई पोटरु)
बेस्‍ट म्‍यूजिक एल्‍बम- जीवी प्रकाश कुमार (सोरारई पोटरु)
बेस्‍ट सिंगर (मेल)- क्रिस्‍ट‍िन जोस और गोविंद वसंत- आगसम (सोरारई पोटरु)
बेस्‍ट सिंगर (फीमेल)- धी (सोरारई पोटरु)
बेस्‍ट कोरियोग्राफी- दिनेश कुमार (वाथी कमिंग, मास्‍टर)
बेस्‍ट स‍िनेमेटोग्राफी- निकेत बोमीरेड्डी (सोरारई पोटरु)

कन्‍नड़ में इन्हें मिला फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2022

बेस्‍ट एक्‍टर- धनंजय (बड़वा रास्कल)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस- यागना शेट्टी (एक्‍ट 1978)
बेस्‍ट फिल्‍म- एक्‍ट 1978
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- राज बी शेट्टी (गरुड़ गमन वृषभ गमन)
बेस्‍ट एक्‍टर इन ए सपोर्टिंग रोल- बी. सुरेश (एक्‍ट 1978)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल- उमाश्री (रत्‍नन प्रपंच)
बेस्‍ट म्‍यूजिक एल्‍बम- वासुकी वैभव (बड़वा रास्‍कल)
बेस्‍ट लिरिक्‍स- जयंत काइकिनी (एक्‍ट 1978)
बेस्‍ट सिंगर (मेल)- रघु दीक्ष‍ित (माले माले, निन्‍ना सनिहाके)
बेस्‍ट सिंगर (फीमेल)- अनुराधा भट्ट (धीरा सम्‍मोहगारा)
बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी- श्रीषा कुदुवल्‍ली (रत्‍नन प्रपंच)
बेस्‍ट कोरियोग्राफी- जानी मास्‍टर (फील द पावर, युवर्थना)
लाइफटाइम अचीवमेंट- पुनीत राजकुमार

मलयालम में इन्हें मिला फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2022

बेस्‍ट एक्‍टर- बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस- निमिषा सजयन (द ग्रेट इंडियन किचन)
बेस्‍ट फिल्‍म- अय्यप्पनम कोशियुम
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- सेन्‍ना हेगड़े (थिंकलाजचा निश्चयम)
बेस्‍ट एक्‍टर इन ए सपोर्टिंग रोल- जोजु जॉर्ज (नयट्टू)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल- गौरी नंदा (अय्यप्पनम कोशियुम)
बेस्‍ट म्‍यूजिक एल्‍बम- एम. जयचंद्रन (सूफियम सुजातयम)
बेस्‍ट लिरिक्‍स- रफीक अहमद (अय्यप्पनम कोशियुम)
बेस्‍ट सिंगर (मेल)- शहबाज अमन (आकाशमायावले, वेल्‍लम)
बेस्‍ट सिंगर (फीमेल)- केएस चित्रा (थीरामे, मालिक)

Advertisement

ये भी पढ़ें: अनन्या, शनाया और बाकी स्टार्स ने बिग बी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश


 

Featured Video Of The Day
IndiGo Flight Crisis 7वें दिन भी बरकरार, 500+ उड़ानें कैंसल, 827 Cr रिफंड | IndiGo Flight News