IAS टीना डाबी अब टोंक की कलेक्टर, कुर्सी पर बैठते ही बताया- पहला काम क्या करेंगी

टोंक की नई कलेक्टर टीना डाबी ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान सरकार की कई फ्लैगशिप योजनाओं और विकसित ग्राम-वार्ड अभियान पर चर्चा की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पदभार ग्रहण के दौरान टीना डाबी.

टोंक जिले की नई कलेक्टर टीना डाबी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि आमजन को राहत देना उनकी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. उन्होंने पदभार ग्रहण करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत भी की. टीना डाबी ने कहा कि मुख्यमंत्री संपर्क पॉर्टल पर परिवाद से जुड़े सभी मामलों का समाधान किया जाएगा. इन परिवादों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से समाधान होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की लगभग दो दर्जन फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा.

विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे- टीना डाबी

नई कलेक्टर ने विकसित ग्राम और विकसित वार्ड अभियान को भी उच्च प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के साथ मिलकर जिले की वास्तविक स्थिति को समझते हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा.

कलेक्टर बोलीं- टोंक को आगे ले जाना लक्ष्य

टीना डाबी ने स्पष्ट किया कि आमजन के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा. उन्होंने कहा कि टोंक को आगे ले जाना और सरकारी योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा. बता दें कि 31 मार्च को प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव किए गए थे. इस दौरान प्रदेश के 26 जिलों के जिला कलेक्टर बदले गए हैं. 

यह भी पढ़ेंः राजस्‍थान में टीना डाबी सहित 65 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, 26 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले गए

Featured Video Of The Day
बिहार डिप्टी सीएम के आगे क्यों रो पड़ा सेना का जवाब, बोला- जान दे देंगे- VIDEO