IRS की बेटी के हत्यारोपी राहुल से अलवर पुलिस भी करेगी पूछताछ, दोस्त की बीवी से रेप का आरोप

अलवर में दोस्‍त की पत्‍नी से रेप करने के मामले में पुल‍िस सुबूत जुटा ल‍ी है. अब पुल‍िस आरोपी को प्रोडक्‍शन वारंट पर राजस्‍थान लाने की तैयारी कर रही है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अलवर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को प्रोडक्‍शन वारंट पर अलवर पुलिस लेगी.

दिल्ली की पॉश कॉलोनी अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की बेरहमी से हत्या और रेप के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा से अलवर में भी पूछताछ होगी. अलवर में दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म के मामले में राहुल के खिलाफ पुल‍िस सुबूत इकट्ठा कर ली है. सभी पक्षों के बयान ले लिए गए हैं.  

अलवर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को प्रोडक्‍शन वारंट पर अलवर पुलिस लेगी, और दुष्कर्म के मामले में उससे पूछताछ करेगी. 

पुलिस जांच में राहुल दोषी 

प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में राहुल का जुर्म प्रमाणित हो चुका है. अलवर पुलिस की तरफ से सभी जरूरी कार्रवाई कर ली गई है. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर अलवर पुलिस लेगी और उससे दुष्कर्म के मामले में पूछताछ की जाएगी.  

पीड़िता का बयान दर्ज 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित पक्षों के बयान ले लिए गए हैं. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिए हैं. प्रथम दृष्टाया सिर्फ एक ही आरोपी है. राहुल मीणा को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद ही उससे पूछताछ की जा सकेगी. मौका नक्शा तैयार कर लिया है. 

Advertisement

दोस्त की पत्नी से भी किया था रेप 

राहुल मीणा के खिलाफ अलवर के राजगढ़ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. राहुल दिल्ली में घटना से पहले रात को शादी से लौटा और पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त की पत्नी के साथ राहुल ने रेप किया.  घटना को अंजाम देने के बाद राहुल गांव से फरार हो गया था.  उसके बाद सीधा दिल्ली पहुंचकर सुबह आईआरएस की 22 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या की.  

अलवर में दुष्कर्म पीड़िता ने मामले की शिकायत राजगढ़ पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया.  साथ ही न्यायालय में उसके 164 के बयान भी दर्ज किए गए. अलवर पुलिस इस मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनावः PM मोदी की रैली से पहले बैरकपुर में चुनाव आयोग की छापेमारी, जगद्दल में चल रही रेड 

Featured Video Of The Day
लेबनान में दहलाने वाली इजरायली एयरस्ट्राइक, नेतन्याहू के सख्त आदेश के बाद बिछी 14 लाशें