एक महीने में 6 आतंकी मामलों में निकला राजस्थान का कनेक्शन, इंटेलिजेंस और खुफिया एजेंसियां हुईं अलर्ट

राजस्थान में लगातार सामने आ रहे आतंकी और जासूसी मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. एक महीने में छह बड़े खुलासों में ISIS कनेक्शन, पाकिस्तानी जासूसी और RDX साजिश जैसे गंभीर मामले उजागर हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान में इन दिनों सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. बीते एक महीने में आतंकी गतिविधियों और जासूसी से जुड़े करीब छह बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें राज्य का कनेक्शन उजागर हुआ है. समय रहते खुफिया एजेंसियों की सतर्कता से बड़ी साजिशों को नाकाम किया गया है. 

वहीं अब इसी कड़ी में हनुमानगढ़ पुलिस ने जसवंत उर्फ सोनू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था. उसकी इंस्टाग्राम चैट और हथियारों से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. जांच में सामने आया कि वह कई बार भट्टी से संपर्क करने की कोशिश कर चुका था.

जोधपुर में ISIS से जुड़ा युवक पकड़ा गया

जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से जीशान नाम के युवक को गिरफ्तार किया. वह ISIS से जुड़े एक ऑनलाइन ग्रुप का एडमिन था और कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने का काम करता था. पुलिस के अनुसार वह करीब दो साल से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और अन्य युवाओं को भी जोड़ने की कोशिश कर रहा था.

सीकर में भी संदिग्ध गतिविधि, युवक हिरासत में

सीकर में खुफिया एजेंसी ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जो शहजाद भट्टी से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा था. उसने मैसेज में हथियार लेने और गैंग से जुड़े लोगों को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी थी, जिससे एजेंसियां सतर्क हो गईं.

Advertisement

RDX साजिश का खुलासा, अजमेर कनेक्शन सामने आया

अंबाला पुलिस ने देश में RDX धमाके की साजिश का पर्दाफाश किया. इस मामले में पकड़े गए आरोपियों में अजमेर का अकबर अली भी शामिल है. पूछताछ में सामने आया कि वह शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा था और पैसों के लालच में इस साजिश का हिस्सा बना. उसने हनुमानगढ़ में रेकी भी की थी, लेकिन विस्फोटक नहीं मिलने के कारण वापस लौट गया.

आसाम में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस

राजस्थान CID इंटेलिजेंस ने आसाम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से सुमित कुमार को गिरफ्तार किया. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था. उसने एयरफोर्स स्टेशन की तस्वीरें और वीडियो भेजने की बात कबूल की है.

Advertisement

इन सभी मामलों में राजस्थान का नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं. फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि और कौन लोग इसमें शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Rani Chatterjee के सवाल ये क्या बोल गए Manoj Tiwari? | NDTV India