एक हसीना थी, एक दीवाना था, इंदौर की बेवफा सोनम के बाद गंगानगर की अंजू की हिला देने वाली कहानी

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. इसे इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही 'हनीमून मर्डर' बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक दुल्हन ने शादी के तीन महीने बाद पति की हत्या कर सड़क हादसे का झूठा मामला बनाया
  • पुलिस को घटना पर शक तब हुआ जब मेडिकल रिपोर्ट में पति के शरीर पर पिटाई और गला घोंटने के निशान मिले
  • मृतक पति की पत्नी अंजू का प्रेमी संजू के साथ फोन रिकॉर्ड से लगातार संपर्क पाया गया जिससे साजिश उजागर हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. इसे इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही 'हनीमून मर्डर' बताया जा रहा है. यहां एक दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के महज तीन महीने बाद ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और इसे एक सड़क हादसे (हिट एंड रन) का रूप देने की कोशिश की.   

हादसा या हत्या? पुलिस को ऐसे हुआ शक

घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है. रावला थाना क्षेत्र के अनूपगढ़ मार्ग पर आशीष और उसकी पत्नी अंजू बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिले. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया. पत्नी अंजू ने पुलिस को कहानी सुनाई कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और उसकी सोने की ज्वेलरी लूट ली.  

गंगानगर एसपी अमृतु दुहान ने बताया, "शुरुआती जांच में ही पुलिस को शक हो गया था. घटनास्थल का निरीक्षण और एफएसएल टीम की जांच से पता चला कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं है." 

हत्या करने वाले आरोपी

मेडिकल रिपोर्ट और फोन रिकॉर्ड ने खोला राज

दुल्हन की रची गई कहानी में पुलिस को दो बड़े झोल नजर आए. सड़क हादसे में आशीष की मौत बताई गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे और सबसे अहम बात उसका गला घोंटा गया था. जहां पति की जान चली गई, वहीं साथ मौजूद पत्नी अंजू को एक खरोंच तक नहीं आई थी. अंजू के मोबाइल रिकॉर्ड से खुलासा हुआ कि वह सादुलशहर निवासी अपने पुराने प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी.   

साजिश की पूरी क्रोनोलॉजी

पुलिस जांच में सामने आया कि 23 वर्षीय अंजू अपनी शादी से खुश नहीं थी. उसने अपने प्रेमी संजू के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. अंजू कुछ समय पहले अपने मायके सादुलशहर गई थी, वहीं उसने संजू और उसके दो साथियों (रॉकी और बादल) के साथ हत्या का प्लान तैयार किया. अंजू को पता था कि आशीष डिनर के बाद टहलने जाता है. वह जानबूझकर उसे एक सुनसान सड़क पर ले गई. 

झाड़ियों में छिपे संजू और उसके साथियों ने आशीष पर हमला कर दिया. पहले उसे पीटा गया, फिर गला घोंटकर मार डाला. लूट की कहानी गढ़ने के लिए अंजू ने अपनी बालियां और फोन खुद आरोपियों को सौंप दिए.

Advertisement

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी अंजू, उसके प्रेमी संजू, और सहयोगी रॉकी उर्फ रोहित व बादल उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में अंजू लगातार बयान बदलती रही, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने उसकी एक न चली.

Featured Video Of The Day
Shankaracharya पर Bhumika ने उगले राज, बीच डिबेट ही छिड़ गई भयंकर 'जंग'! | Yogi | Avimukteshwaranand